Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यGlobal Handwashing Day: अपनाएं हाथ धोने का सही तरीका, दूर भगाएं हर...

Global Handwashing Day: अपनाएं हाथ धोने का सही तरीका, दूर भगाएं हर बीमारी को

बबीता चौरसिया

नई दिल्ली: हर साल आज के दिन यानी 15 अक्टूबर के दिन को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य सेहतमंद रहने के लिए दुनिया में हाथ धोने के महत्व को बताना है। हाथ धोना या हैंड हाइजीन काफी जरूरी है, क्योंकि जब आप हाथ धोते हैं तो न सिर्फ हमारे हाथों से गंदगी, धूल-मिट्टी, तेल आदि साफ होते हैं, बल्कि बीमार करने वाले कीटाणुओं का भी नाश होता है। वर्तमान में जिस तरह से कोरोना महामारी ने तांडव मचा रखा है तो ऐसे में यह और भी जरूरी हो जाता है कि हम समय-समय पर अपने हाथों को धोते रहें।


जाने क्या है हाथ धोने का बेस्ट तरीका


ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के मौके पर हाथ धोने के सही तरीके को जाने और अपने बच्चों को भी सिखाएं हैंड वॉश का बेस्ट तरीका। ताकि उनमें हाथ धोने की यह अच्छी आदत बनी रहे और वह बीमारियों को अपने आपको दूर रख सकें।

ये भी पढ़े   – दिल्ली: विरोध के बाद केजरीवाल ने दी छठ पूजा मनाने की मंजूरी, लिखा एलजी को पत्र

  • सबसे पहले ठंडे या गुनगुन साफ पानी से हाथों को गीला करें।
  • इसके बाद साबुन या लिक्विड सोप लेकर करीब 20 सेकेंड तक हाथों को रगड़ें और झाग बनाएं।
  • साबुन को उंगलियों के बीच में, हाथ के पीछे, नाखूनों के पास, कलाई, अंगूठे, उंगलियों की टिप पर भी रब करना ना भूलें।
  • इसके बाद हाथों को साफ चलते पानी से धोकर तौलिये की मदद से सुखा लें।


जानें किस समय हाथ धोना होता है जरूरी


कीटाणुओं और बीमारियों से बचने के लिए कई ऐसी स्थितियां होती है, जब हमारा हाथ धोना बेहद आवश्यक हो जाता है। तो आइये जाने कि किस वक्त हाथ धोना है जरूरी।

  • खाना बनाने या खाने से पहले।
  • वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद।
  • घर में सफाई करने के बाद।
  • पालतू या अन्य जानवर को छूने के बाद।
  • किसी बीमार परिवार वाले या परिचित की सेवा करने या उससे मिलने के बाद।
  • छींकने, खांसने या नाक साफ करने के बाद, चाहे आप ने किसी टिश्यू या रुमाल की मदद ही ली हो।
  • बाहर से आने के बाद खेलने, बागवानी करने आदि के बाद।

हाथ धोने से हम कैसे रह सकते हैं स्वस्थ


किसी भी बीमारी से बचने के लिए डॉक्टर सबसे पहले हाथ धोने की ही सलाह देते हैं, और इसे ही बीमारी से दूर रहने के लिए यह एक जरूरी कदम है। इन बीमारियों में कोविड-19, आम जुकाम, फ्लू, हेपेटाइटिस ए, कई प्रकार के डायरिया आदि शामिल है। ऐसे कई तरीके हैं जिससे कीटाणु एक-दूसरे में फैलते हैं।

  • गंदे हाथ छूने से।
  • गंदे डायपर बदलने पर।
  • संक्रमित सतहों को छूने पर।
  • संक्रमित पानी या खाना खाने से।
  • किसी बीमार व्यक्ति के बॉडी फ्लूइड के संपर्क में आने पर।
  • खांसने या छींकने के दौरान निकलने वाली ड्रॉप्लेट्स के संपर्क में आने पर।

हाथ धोने के लिए क्या करें इस्तेमाल


ज्यादातर स्थितियों में हाथों से बैक्टीरिया या कीटाणु नष्ट करने के लिए साबुन और चलते पानी से हाथ धोना सबसे बेहतर है। हालांकि, जिस समय आपके पास साबुन या पानी ना हो, तो आप किसी एल्कोहॉल बेस्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments