Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यसाल का आखिरी चंद्रग्रहण दिवाली के बाद

साल का आखिरी चंद्रग्रहण दिवाली के बाद

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली। इस वर्ष का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण दिवाली के बाद लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 19 नवंबर 2021 को चंद्रग्रहण लगेगा। ये आंशिक चंद्रग्रहण होगा। ये भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखाई देगा। इसके अलावा यह अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में दिखाई पड़ेगा।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समयानुसार, 19 नवंबर 2021, दिन शुकवार को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा, जो कि शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें – करवा चौथ व्रत कल, बाजारों में उमड़ी भीड़


इस साल सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण के दौरान शुभ या मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। वृषभ, कन्या, वृश्चिक, धनु और मेष राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। इस दौरान इन राशि वालों को वाद-विवाद से बचना चाहिए और बेवजह खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments