Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यरविवार को दिल्ली मैट्रो के येलो लाइन की सेवाएं कुछ घंटों के...

रविवार को दिल्ली मैट्रो के येलो लाइन की सेवाएं कुछ घंटों के लिए रहेंगी बंद

बबीता चौरसिया

नई दिल्ली। मैट्रो के येलो लाइन में रविवार को कुछ घंटों के लिए मैट्रो की सेवाएं बंद रहेगी। इसकी जानकारी स्वयं डीएमआरसी ने ट्वीट कर दी है। येलो लाइन के विश्वविद्यालय और मॉडल टाउन स्टेशनों के बीच रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य के कारण रविवार को सुबह कुछ घंटों के लिए सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेगी।


डीएमआरसी ने कहा है, “पूर्व निर्धारित रख-रखाव कार्य के कारण कल (रविवार) सुबह 7ः30 बजे तक मॉडल टाउन और विश्वविद्यालय के बीच मैट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी। इस अवधि में जीटीबी नगर स्टेशन बंद रहेगा। बाकी जगहों पर सेवाएं सामान्य रहेंगी।”

ये भी पढ़ें – दिल्ली के शकरपुर में खुली चौथी ‘आशा जन रसोई’


दिल्ली मैट्रो ने यह भी कहा, कि “इन खंडों पर इस अवधि में संपर्क सुनिश्चत करने के लिए फीडर बसों को मुफ्त संचालन किया जाएगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments