Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधरोहिणी में हुए एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से हुए जख्मी

रोहिणी में हुए एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से हुए जख्मी

बबीता चौरसिया

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में बदमाश ढेर हो गया। इसके साथ ही दो पुेलिसकर्मी भी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है।

ये भी पढें – त्यौहारों के सीजन में भी नहीं मिल रही एमसीडी कर्मचारियों को तनख्वाह

पुलिस को रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में कुछ बदमाशों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए, फायरिंग की जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया।

आपको बता दें कि दोनों ओर से  कुल 15 राउंड गोलियां चली। जिसमें से 9 राउंड गोलियां पुलिस ने चलाई, तो वहीं 6 राउंड फायरिंग बदमाशों ने की। वहीं, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments