Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यराजधानी में बारिश से मौसम सुहाना, प्रदूषण से भी राहत

राजधानी में बारिश से मौसम सुहाना, प्रदूषण से भी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह से हल्की बारिश हो रही है। इसस मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश से दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है।दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली.एनसीआर में अगले दो घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

दिल्ली के रोहिणी, पीतमपुरा, शालीमार बाग, वजीरपुर इंद्रलोक, समयपुर बादली, आजादपुर, आदर्शनगर आदि जगहों पर हल्की बारिश हुई। दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फनगर और हरियाणा के सोनीपत, भिवानी, रोहतक समेत कई इलाकों में बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें  – World Food Day 2021 की थीम हैं खास


मौसम विभाग के अनुसार आज मध्यम तो कल हल्की बारिश के आसार है। आगे मध्यम तीव्रता की बारिश के भी आसार हैं। बादलों की वजह से दिन के समय भी तापमान में भारी गिरावट की उम्मीद है। 18 अक्टूबर यानी सोमवार को भी हल्की बारिश होगी। इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी जिसकी वजह से सर्दी का एहसास भी होगा।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 20 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य है। अगले 10 दिनों में होने लगेगा गुलाबी ठंड का अहसास।


इसके बाद भी 22 अक्टूबर तक तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान महज 18 डिग्री के आसपास रहेगा। यानी अगले 10 दिनों के दौरान सुबह और रात के समय गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगेगा। दिन के समय भी मौसम में बदलाव महसूस होने लगेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments