Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्ययोगेश व्रमा द्रारा "आओ बहनों मिलकर मेंहदी लगायें" कार्यक्रम आयोजित

योगेश व्रमा द्रारा “आओ बहनों मिलकर मेंहदी लगायें” कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट

आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम, केशवपुरम जोन के सी-4 स्थित मनोरंजन केन्द्र में आगामी करवा चौथ त्योहार को देखते हुए एक कार्यक्रम ‘‘आओ बहनों मिलकर मेंहदी लगायें ‘‘का आयोजन किया गया। ये मोर्चा अशोक विहार मंडल श्रीमती आशा गुलानी व श्रीमती अमनजीत कौर द्वारा किया गया। जिसमें भाग लेने वाली कई हागिन महिलाओं के लिए निःशुल्क मेंहदी लगवाने का प्रावधान किया गया व सुहाहिन महिलाओं को सुहाग की निशानी चुड़ियां आदि भी भेंट स्वरूप दि गई।


इस अवसर पर केशवपुरम जोन के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब 300 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सभी त्योहारों में लोगों को एकजुट करना और आपसी भाईचारे का संदेश देना है। हिन्दु मानयताओें के अनुसार इस अवसर पर सभी सुहागनें अपने हाथों में मेंहदी लगाकर और पूरे विधी विधान के साथ व्रत रख कर अपने पति की लम्बी आयु की कामना करती हैं।

ये भी पढ़ेंअरविंद केजरीवाल से टोक्यो ओलंपिक विजेता बजरंग पुनिया ने की मुलाकात


इस मेंहदी कार्यक्रम में जोन के अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा के अतिरिक्त भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह, जिला अध्यक्ष श्रीमती शिखा भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद लाकड़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री संदीप चौटाला, श्री अजय खटाना, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती टीना आहूजा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments