Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeसमाजपरंपरा और आस्था के साथ ही प्रकृति और पर्यावरण का पर्व है...

परंपरा और आस्था के साथ ही प्रकृति और पर्यावरण का पर्व है छठ महापर्व : करनैल सिंह

बबीता चौरसिया

नई दिल्ली। सूर्योपासना का महापर्व छठ हमें प्रकृति की पूजा करने का अवसर प्रदान करता है। ऋतु परिवर्तन के साथ-साथ यह उत्सव हमें नदियों, तालाबों, पोखरों की सफाई करने का अवसर प्रदान करने के साथ ही, हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करता है। दिल्ली में छठ महापर्व पर नेता और समाज सेवी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, कुछ ने घाटों की गंदगी पर सरकार को घेरा तो कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने भाई चारे के साथ पर्यावरण का सन्देश भी दिया।

ये भी पढ़ें – 36 वर्षीय बिल्डर की मैदान गढ़ी इलाके में संदिग्ध हालत में हुई मौत

इस अवसर पर अमेरिका प्रवासी करनैल सिंह ने प्रकृति की उपासना स्वरूप पेड़ पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन संदेश दिया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी संस्कृति में उत्सवों की रचना समाज में रची बसी हुई है। छठ पूर्वांचल की परम्पराओं और आस्था का महापर्व है। इस पर्व की परवाह सभी राजनीतिक पार्टियों को भी रहती है। यही वजह है, कि दिल्ली के तमाम छठ घाटों पर हजारों लोगों की भीड़ के बीच नेता भी छठ पूजा में शामिल होते है।

जहां पर यह नेता छठ पूजा के लिए बने घाटों पर सफाई के लिए सरकार पर सवाल उठाते है। दिल्ली के शालीमार बाग में भी ऐसा ही देखने को मिला। यहां पर  बीजेपी की नेता रेखा गुप्ता और दिल्ली बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष करनैल सिंह भी पहुंचे और छठ पूजा में शामिल हुए और लोगों से छठ घाट में स्वच्छ पानी, नदी और नहर की सफाई को नाकाफी बताया और दिल्ली सरकार की उदासीनता पर गुस्सा व्यक्त किया।


छठ पर्व आस्था और परम्परा के साथ प्रकृति और पर्यावरण का पाठ भी पढ़ता है। इसी सन्देश को देने के लिए समाज सेवी करनैल सिंह ने छठ घाट पर नहर किनारे वृक्षारोपण भी किया। छठ पर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सभी को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।


बता दें कि करनैल सिंह काफी समय से शालीमार बाग की झुग्गी बस्तियों में भी गरीब और जरूरतमंदों की सेवा और सहायता करते रहे है। लोगों ने भी उनको काफी सम्मान दिया। साथ ही करनैल सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए, स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदार निभाने का भी संकल्प करवाया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments