Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़छठ महापर्व पर जगह जगह किया गया निरीक्षण, योगेश वर्मा भी रहे...

छठ महापर्व पर जगह जगह किया गया निरीक्षण, योगेश वर्मा भी रहे मौजूद

प्रियंका आनंद

पूरे देश में जगह जगह छठ महापर्व की तैयारियां की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली के प्रेमबाड़ी, सी ए ब्लॉक पीतमपुरा सेवा बस्ती, एकता कैंप, हैदरपुर, आदर्श नगर,  भलस्वा झील आदि जगहों पर निरीक्षण किया जा रहा है। सोमवार को प्रेमबाड़ी पर नॉर्थ एमसीडी के मेयर राजा इकबाल सिंह, केशव पुरम ज़ोन अध्यक्ष योगेश वर्मा, डेम्स कमेटी अध्यक्ष सुजीत ठाकुर, स्थाई समिती अध्यक्ष जोगी राम जैन उपस्थित रहें।

छठ पर्व पर मेयर द्रारा सभी लोगों को शुभकामनाएं दी गई साथ ही उन्होंने बताया कि वैसै तो छठ पर्व की तैयारियां करना दिल्ली सरकार का काम है लेकिन यह बहुत ही शर्म की बात है कि त्यौहारों में भी आप द्रारा किसी भी प्रकार की कोई कोशिश नहीं की गई बल्कि भाजपा द्रारा ही सभी जगहों का निरीक्षण किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुजीत ठाकुर, योगेश वर्मा, आदेश गुप्ता अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ता द्रारा इस पर्व की तैयारियां कि जा रही है। आगे जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार द्रारा केवल प्रचार, प्रसार ही किया जाता है जो कि बहुत ही निराशाजनक है। मेयर की माने तो महिलाओं के लिए भी खास सुविधा का ध्यान रखा गया है जिससे उन्हें किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़ें।

ये भी पढ़ेंछठी मइया के आर्शीवाद की जगह कहीं लोग घर बीमारी न लेकर आ जाएं

केशव पुरम ज़ोन अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि छठ पर्व अब केवल उत्तर प्रदेश या बिहार का त्यौहार का ना होकर पूरे देश का त्यौहार है। आगे उन्होंने बताया कि छठी मैय्या की कृपा सभी लोगों पर बनी रहें ऐसी हम कामना करतें है। हमारा मकसद केवल छठ पर्व पर जगहों जगहों का निरीक्षण करना नहीं ब्लिक मलेरिया और अन्य बिमारियों से बचाव के लिए भी फॉगिंग कराना है। वैसै तो दिल्ली की नहरों को साफ कराना दिल्ली सरकार का काम है और यह केनाल डिपोर्टमेंट हरियाणा का काम है लेकिन फिर भी हम अपना फर्ज़ समझ कर नालों को साफ कर रहे हैं और आगे भी पूरी कोशिश की जाएगी कि ड़ेंगू, मलेरिया जैसी बिमारियों से भी लोगों को बचाया जा सकें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments