Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़छठ पूजा पर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

छठ पूजा पर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को लेकर अवकाश की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने कहा है कि 10 नवंबर को इस पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस छुट्टी के मिलने से कई लोगों को राहत मिलेगी जोकि छठ पूजा करते हैं।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसे लेकर एक बयान जारी कियाण् इसमें कहा गया है कि छठ पूजा दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसलिए इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर, 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। इस दिन दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है।


छठ पर्व को लेकर आप और विपक्षी भाजपा व कांग्रेस में सियासी जंग चल रही है। दरअसल दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बीते माह एक आदेश में कोवि-19 स्थिति को देखते हुए नदी किनारे, तालाबों और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोह पर रोक लगा दी थी। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के इस फैसले का विरोध किया है और ये रोक हटाने की मांग की थी।

ये भी पढ़ेंछठ महापर्व पर जगह जगह किया गया निरीक्षण, योगेश वर्मा भी रहे मौजूद


इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल  को चिट्ठी लिखी और कहा कि राज्य में कोरोना अभी काबू में है। ऐसे में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा की परमीशन दे दी जाए।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले दक्षिणी दिल्ली के महापौर मुकेश सूर्यान ने बताया था कि छठ के लिए क्षेत्र के हर वार्ड में 40 हजार रुपये तक खर्च करने की व्यवस्था की गई है। एक वार्ड में अधिकतम दो छठ घाट होंगे और एक छठ घाट पर 20 हजार रुपये तक खर्च किए जाएंगे। इन छठ घाटों पर ये राशि नगर निगम खर्च करेगा। नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छठ घाटों पर इस बजट के जरिये व्यवस्था की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments