Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअपराधसमयपुर बादली के सिरसपुर में एक ही घर के चार शव मिलने...

समयपुर बादली के सिरसपुर में एक ही घर के चार शव मिलने से मचा हड़कंप

दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके के सिरसपुर गांव से आज मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सिरसपुर गांव में एक मकान से 4 शव मिलने से सनसनी फैल गई है। एक ही परिवार के सभी सदस्यों के शव मिलने से एक बार फिर बुराड़ी कांड की याद लोगों के जहन में ताजा हो गई। जब मुक्ति के लिए परिवार के 11 सदस्यों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घर से मिले चार शवों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी शव एक ही परिवार के हैं।
आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा की 35 साल का अमित फंखे से लटका हुआ था, जबकि 27 साल की उसकी पत्नी नीति, 6 साल की बेटी वंशिका और 2 साल का बेटा कार्तिक का शव बेड पर पड़ा था।
पुलिस को घर के मुखिया पति द्वारा पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी करने का आशंका है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकेगी। लेकिन इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ेंकेंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिए


दिल्ली पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में ये पारिवारिक कलह का मामला लग रहा है। हालांकि किसी के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पत्नी 2 महीने से अलग रह रही थी। दो दिन पहले ही वो घर वापस आई थी। अमित फैक्ट्री में जॉब करता था। इस मकान में किराए पर पूरा परिवार रह रहा था।
पिछले कमरे में अमित ने फांसी लगाई है, जबकि बच्चों और पत्नी को जहर देकर मारने का शक है। पुलिस वारदात से सबूत जुटा रही है। इसके साथ ही फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है।
पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती ये पुख्ता तौर पर कहना मुश्किल है कि अमित ने परिवार के बाकी सदस्यों की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments