Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यचंडीगढ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी की बल्‍ले-बल्ले...

चंडीगढ नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी की बल्‍ले-बल्ले सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी


चंडीगढ
। आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत हासिल कर 15 साल पुराने भाजपा के गढ को ढहा दिया है। भाजपा 15 साल बाद पिछड़ गई।
इस जीत के बाद आम आदमी पार्टी का जोश अब सातवें आसमान पर दिखने लगा है और पार्टी अब आगामी पंजाब विधानसभा के चुनावों में जीत के प्रति आश्वस्त दिख रही है।
पंजाब में विधानसभा चुनाव में चंद महीने बचे हैं। उससे पहले चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों ने सियासी दलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। नतीजों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत इस बात का संकेत है कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। अब तक चंडीगढ़ नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा था।

ये भी पढ़ेंरिजॉइस हेल्थ फाउंडेशन द्वारा सीडीएस बिपिन रावत सहित शहीदों को श्रद्धांजलि और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन


इन नतीजों को पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा सकता है।ऐसे में इन नतीजों को क्या पंजाब विधानसभा चुनाव का ट्रेलर कहा जा सकता है। चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सीटें हैं। इनमें से सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी 14, बीजेपी 12, कांग्रेस 8 और अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी सबसे पड़ी पार्टी बनकर उभरी है। खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव लड़ रही थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments