Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यभाजपा एमसीडी में 15 साल के शासन में पूरी तरह फेल-शिवचरण गोयल

भाजपा एमसीडी में 15 साल के शासन में पूरी तरह फेल-शिवचरण गोयल

दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव 2022 के लिए कमर कस ली है और पार्टी द्वारा एमसीडी में बदलाव महाअभियान चला कर लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है।
पार्टी की नीतियों से प्रभावित लोगों को कार्यकर्ता के तौर पर भी जोड़ने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में मोती नगर विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल के नेतृत्व में विधानसभा के तीनों वार्डों में अभियान चला कर सभी कार्यकर्ता प्रत्येक चौराहों बाजारों में कैंप लगाकर लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।


विधायक गोयल ने कहा कि एमसीडी में बदलाव अभियान के लिए छह लाख से अधिक लोगों ने सदस्यता ले ली है। सभी ने माना कि भाजपा 15 साल के शासन में पूरी तरह फेल साबित हुई है।
गोयल ने कहा कि भाजपा निगमों की तीन बड़ी संपत्तियों को बेचने की कोशिश कर रही थी। हालांकिए उनकी पार्टी के कड़े विरोध के बाद उन्हें कदम पीछे खींचने पड़े हैं और संपत्तियों को बेचने के प्रस्तावों को या तो रद कर दिया है या टाल दिया है।

ये भी पढ़ें अपने क्षेत्र के बुजुर्गों को लेकर खाटू श्याम और सालासर तीर्थयात्रा पर गए अनिल लाकड़ा


उन्होंने कहा कि भाजपा राजनबाबू अस्पताल की जमीन, शालीमार बाग स्थित स्कूल की ज़मीन और सभी सामुदायिक भवनों को भू माफिया को बेचने की तैयारी में थी। निगमों की संपत्ति बेचने की भाजपा की मंशा को आप कभी पूरा नहीं होने देगी। दिल्लीवालों के संघर्ष की जीत हुई है। दिल्लीवाले बदला लेंगे और आगामी चुनाव में भाजपा के एक-एक नेता की जमानत जब्त करेंगे। बताते चले कि आम आदमी पार्टी ने पांच दिसंबर को एमसीडी में बदलाव अभियान चलाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments