Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअन्यआज कर्मचारियों का बहुत शोषण हो रहा है-जयकिशन, उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस

आज कर्मचारियों का बहुत शोषण हो रहा है-जयकिशन, उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। कांग्रेस के समय दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन मिल जाता था। हमारे समय वेतन की समस्या कभी सामने नहीं आई लेकिन आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा दोनों निकम्मी हैं। यह बात आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जयकिशन ने नगर निगम कर्मचारी यूनियन के महामंत्री रहे विनोद सिनन्दी के वार्ड 64 एन से रिटायरमेंट होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही।


जयकिशन ने कहा कि बड़े दुख और शर्म की बात है कि एक कर्मचारी अपना पूरा जीवन सेवा में लगा देता है लेकिन रिटायरमेंट के समय खाली हाथ लौट रहा है। दिल्ली सरकार और भाजपा कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे रहे हैं। आज कर्मचारियों का बहुत शोषण हो रहा है। कांग्रेस के समय ऐसा नहीं था। कर्मचारियों को समय पर वेतन, पेंशन मिलता था।

ये भी पढ़ेंसबसे ऊंची बर्फीली चोटियों पर भारतीय सेना देगी सिक्स सिग्मा को कठिन प्रशिक्षण


उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी और भाजपा के शासन मेंं लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हमारे समाज की लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ रही है। केजरीवाल अगर दलित समाज के हितैषी हैं तो दिल्ली में दलित महिलाओं के साथ बलात्कार की 18 हजार घटनाएं कैसे हो गईं।


कर्मचारियों को वेतन न मिलने के सवाल पर उत्तरी नगर निगम में नेता विपक्ष प्रेरणा सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों मिले हुए हैं। दोनों में नूरा कुश्ती चल रही है। दिल्ली के सफाई कर्मचारियों की अनदेखी हो रही है। दिल्ली को साफ रखने में इन कर्मचारियों का बड़ा योगदान है। इन्होंने कोरोना काल में भी परवाह नहीं की।


मजदूर नेता राजेंद्र भजनी ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद दुखी नहीं होना चाहिए। रिटायरमेंट होने वाला सौभाग्यशाली होता है क्योंकि उसे गंदगी से मुक्ति मिलती है वरना तो लोग इसी गंदगी में कर जाते हैं। सफाई कर्मचारी मेहनत करते हैं। पिछले साठ साल में कभी कर्मचारियों के वेतन में दिक्क्त नहीं आई लेकिन ये सरकारें निकम्मी हैं। सफाई कर्मचारियों को बारिश, सर्दी, भूख सताती है लेकिन हम सताए हुए लोगों को दोनों सरकारें सता रही हैं।
अपने रिटायरमेंट पर विनोद सिनन्दी ने सभी को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रामकुमार बिड़लान सहित यूनियन से नेता और आम नागरिक मौजूद थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments