Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeसमाजजीवन में हर व्यक्ति 100 पेड़ अवश्य लगाएं - करनैल सिंह

जीवन में हर व्यक्ति 100 पेड़ अवश्य लगाएं – करनैल सिंह

नई दिल्ली। देश में स्वयंसेवकों के समूह की पर्यावरण गतिविधि बहुत बड़े पैमाने पर चल रही है। इसी गतिविधि से जुड़े प्रमुख स्वयंसेवक करनैल सिंह हरियाणा से सटे जाफरपुर गावं पहुंचे और महिलाओं के कई समूह को पर्यावरण अभियान से जोड़ा। इन महिलाओं ने पर्यावरण की उपयोगिता को समझा और साथ ही संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में कम से कम 100 पेड़ अवश्य लगाएंगे।
समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी करनैल सिंह ने उपस्थित लोगों को पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। अपने जीवन में कम से कम 100 पेड़ लगाने का संकल्प लेते लोगों को देखकर समझा जा सकता है कि देश में स्वयंसेवकों का एक बहुत बड़ा समूह किस तरह पर्यावरण बचाने के अभियान में लगा है। स्वयंसेवकों का समूह पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और पॉलीथिन हटाओ के नारे के साथ देश भर में अपनी पर्यावरण गतिविधियां चला रहा है।

यहां महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के इस अवसर को एक उत्सव की तरह मनाया। नाचती हुईं महिलाओं ने करनैल सिंह का अतिथि के रूप में पारम्परिक तरीके लोकगीत गाकर स्वागत किया और सभी ग्रामीण लोगों ने वादा किया कि वे अपने जीवन में कम से कम 100 पेड़ अवश्य लगाएंगे।
इस अभियान से नजफगढ़ की कई महिला एनजीओ जुड़ गयी है जो कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही हैं।

कहा गया है कि दिल्ली प्रदूषण की वजह से गैस चैम्बर के रूप में तब्दील हो गई है। इतनी गंभीर की दिल्ली में फ़ैली जहरीली हवा के चलते लॉक डाउन जैसे हालात बन गए। ऐसी स्थिति से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर ही काबू पाया जा सकता है। नजफगढ़ में इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं के समूह के पर्यावरण गतिविधि से जुड़ने से पर्यावरण की गंभीर समस्या के समाधान की उम्मीद जगाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments