Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअन्यनीमड़ी कॉलोनी में पार्कों का नामकरण

नीमड़ी कॉलोनी में पार्कों का नामकरण

प्रियंका आनंद

नई दिल्ली। दिल्ली की नीमड़ी कॉलानी में आज दो पार्कों का नामकरण अपनी जीवन समाज को समर्पित कर देने वाले यहां से स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम पर रखा गया है। नामकरण कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद नीतू आजाद मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थीं।
उनके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पंडित रामफल शर्मा और श्री ज्ञान शर्मा के नाम पर रखे गए पार्क में बड़ों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए सुविधाएं रखी गई हैं। बच्चों के लिए पार्क में झूले लगाए गए हैं।


मालूम हो कि पंडित रामफल शर्मा क्षेत्र में जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा में लगा दिया। इसी तरह श्री ज्ञान शर्मा भी सामाजिक सेवा के लिए समर्पित थे।
पार्क के नामकरण में कौशिक परिवार, देवेंद्र कौशिक, हन्नी कौशिक, स्थानीय पार्षद नीतू आजाद तथा रेजिडेंट वेलफेयर का बड़ा सहयोग रहा।

ये भी पढ़ेंइन्द्रलोक-अवैध रूप से पार्किंग बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन


इस अवसर पर पंडित महेंद्र चतुर्वेदी ने कहा की पार्क का नामकरण लोगों की भावनाओं का सम्मान है। जो व्यक्ति समाज के लिए कुछ करता है, लोगों के प्रति उनका समर्पण होता है इसलिए लोग उनकी याद में कोई ऐसा काम करवाते हैं जिससे वो अमर हो सके।


पंडित रामफल शर्मा के पौत्र हन्नी कौशिक ने कहा कि हमारे दादाजी बड़े समाजसेवी थे। 1988 में सरकारी सेवा से रिटायर्ड होकर उन्होंनेे अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया। वे एकदूसरे के सुखदुख के साथी थे।
इस अवसर पर पार्षद नीतू आजाद ने कहा कि यह मेरे लिए खुशी की बात है कि ये काम मेरे कार्यकाल में हुआ है। इस कार्य का चुनावों से कोई लेनादेना नहीं है। जनता की सेवा के कार्य हमेशा जारी रहते हैं। कोरोना काल में पिछले समय से लोगों के काम अटके हुए थे। निगम में बजट की बड़ी समस्या रहती है। मेरी कोशिश रहती है कि पार्क में साफसफाई जैसे कार्य सुचारू रूप से होते रहे। लोगों को सुविधाएं मिले।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments