Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeखेलहरियाणा में 50वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता कल से

हरियाणा में 50वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता कल से

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली !
 हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 20 मार्च (रविवार) से 24 मार्च तक पांच दिवसीय 50 वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में आयोजित कराई जाएगी।

 इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला करेंगे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता हरियाणा राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला करेंगे जबकि राज्य मंत्री अनूप धानक विशेष अतिथि होंगे।

यह भी पढ़ेंकांग्रेस ने किया भाजपा पर वार : निगम चुनाव 2022

 इनके अलावा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. अजमेर सिंह मलिक व भारतीय हैंडबॉल फेडरेशन के प्रशासक प्रो. वेदप्रकाश भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस 50 वीं राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में देश के नामी हैंडबॉल खिलाड़ी शिरकत करेंगे और अपने खेल कौशल का परिचय देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments