Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRकेंद्र ने बदले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के नियम, यात्रियों को राहत

केंद्र ने बदले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के नियम, यात्रियों को राहत

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
महामारी COVID 19 के चलते बंद पड़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ाने अब दोबारा शुरू होने जा रही हैं। जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को राहत मिलेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर दिशा निर्देशों में संशोधन किया है। इसके तहत यात्रियों और कर्मचारियों को पाबंदियों से राहत मिलेगी। हालांकि, इस दौरान हवाई अड्डों और उड़ानों में मास्क पहनना अभी भी अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- HSVP, गुरुग्राम सेक्टर-10 में जमीन को कराएगा कब्जा मुक्त

संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, एयरलाइन्स में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए तीन सीटें खाली नहीं छोड़नी होंगी। सात ही कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना अनिवार्य नहीं होगा। इसके अलावा सुरक्षा जवानों को भी यात्रियों को तलाशी लेने में आसानी होगी।
23 मार्च 2020 के बाद कोरोना वायरस महामारी के चलते निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, भारत और करीब 45 अन्य देशों के बीच विशेष उड़ानें जारी थी। यह उड़ानें जुलाई 2020 तक एयर बबल के तहत फ्लाइट संचालित हो रही थी।
एयरलाइन्स को उम्मीद है कि शुरुआत होते ही बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। हाल ही में एक सर्वे में बताया गया था कि साल 2022 में 39 फीसदी भारतीय अंतरराष्ट्रीय यात्रा करेंगे। इसके साथ ही कुछ देशों ने अंतराराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नियमों में भी ढील दी है। बहरीन, फ्रांस मिस्र समेत कई देशों में पहुंचने पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट्स दिखाना अनिवार्य नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments