Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRनरेला की एक फैक्ट्री में लगी आग, पुलिस और फायर अधिकारी के...

नरेला की एक फैक्ट्री में लगी आग, पुलिस और फायर अधिकारी के बिच विवाद

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
आज दिल्ली के नरेला क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक से एक जूते बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई| जिससे फक्ट्री के मालिक का भरी नुकसान हुआ | फायर स्टेशन के एक अधिकारी द्वारा पता चला कि , आग भुजाने की प्रक्रिया में उनकी टीम को दिल्ली पुलिस द्वारा रोका गया जिस कारण वहा पुलिस और फायर अधिकारी के बीच विवाद हुआ | सड़क पर जमा भीड़ दोनों विभागों का तमाशा देखती रही, और फैक्ट्री का मालिक आग भुजाने की प्रक्रिया जारी रखने के लिए गुजारिश करता रहा, हालाँकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, और किसी की जान जाने की खबर भी सामने नहीं आई |

यह भी पढ़ेंWorld Sparrow Day 2022 : गौरैया की चहचहाट के लिए अपने घरों में ही बनाने होंगें घरोंदे

फायर स्टेशन अफसर अशोक कुमार ने बताया की मौके पर जब NIA थाने से पुलिस की टीम पहुंची तो, पुलिस ने आग भुजाने के प्रक्रिया में रोकथाम की, अशोक कुमार ने कहा कि हमें 2 लेबर की जरुरत है, तो पुलिस ने लेबर को यहाँ आने से रोक दिया पुलिस का काम होता है सड़क पर खड़ी भीड़ को कंट्रोल करना लेकिन यहाँ पहुंची पुलिस ने न तो भीड़ को कंट्रोल किया, बल्कि हमारे काम में हश्तक्षेप भी किया | हमारे फायर स्टेशन के कर्मियों को आग भुजाने से रोका गया | उसके बावजूद भी हमने समय से आग पर काबू पा लिया और किसी की जान का भी नुकसान नहीं होने दिया|

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments