Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRराजधानी में हाई अलर्ट जारी, दिल्ली फिर आतंकियों के निशाने पर

राजधानी में हाई अलर्ट जारी, दिल्ली फिर आतंकियों के निशाने पर

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से आतंकी हमलों के इनपुट मिलने के बाद राजधानी दिल्ली एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस को दिल्ली में संभावित आतंकी हमलों की इनपुट मिलने के बाद नई दिल्ली में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को करें कोटि-कोटि नमन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी कसे मिली सुचना के अनुसार, कथित तौर पर एक आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (इंडिया सेल) द्वारा भेजे गए ईमेल में यूपी पुलिस को इसके बारे में अवगत कराया गया था। यूपी पुलिस ने उक्त ईमेल के बारे में सारी डिटेल दिल्ली पुलिस को भेज दी है। इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को नई दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार में सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस बीच, सरोजिनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने मंगलवार को कहा कि कुछ सुरक्षा खतरों के कारण बाजार बंद रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि कुछ सुरक्षा खतरों के कारण, दिल्ली पुलिस को बाजारों को बंद करने और कड़ी निगरानी रखने के आदेश मिले हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बाजार बंद करने के किसी भी आदेश को जारी करने से इनकार किया है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि हम बाजार को बंद नहीं करने के लिए नहीं, बल्कि सर्च ऑपरेशनक के लिए वहां गए थे। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है और साथ ही ईमेल में उसके द्वारा किए गए दावे को भी सत्यापित करने की कोशिश कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments