Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeअन्यबच्चे को अपने धर्म के बारे में जानकारी देने में मां का...

बच्चे को अपने धर्म के बारे में जानकारी देने में मां का महत्व योगदान – करनैल सिंह

प्रियंका आनंद

नई दिल्ली।। पुजारियों के वेतन को लेकर मंदिर प्रकोष्ठ अध्यक्ष करनैल सिंह पूरा ज़ोर लगाते नजर आ रहे है। दिल्ली के रघुबीर नगर में भी यहीं देखने को मिला जहां प्रकोष्ठ अध्यक्ष के अलावा स्थानिय निगम पार्षद पूर्वा सांकला भी मौजुद रहीं। कार्यकर्म की शुरूआत भगवान शिव और माता पार्वती की झांकी से की गई जिसमें अलग अलग नृत्य कर लोगों को मनमाहित किया गया। समारोह के दौरान करनैल सिंह ने सनातन धर्म के सभी पुजारियों के मानदेह की बात पर पुर जोर देते हुए कहा कि अपने धर्म को बढ़ाना और उसको बचाना हम सब की ज़िम्मेदारी है जो कि हम सबको पुर्ण रूप से निभानी है।

सिंह की माने तो भारतीय जनता पार्टी में इतना दम है कि युक्रेन में रह रहे भारतियों को भी किसी ताकत से डरने की ज़रूरत नहीं है और अगर युक्रेन में रह रहे हर भारतीय अपनी गाड़ी में अपने देश का झंड़ा लगा ले तो कोई ताकत भारतियों के आगे नहीं टिक सकती। साथ ही दिल्ली सरकार की आपकारी नीती के बारे में बताते हुए कहा कि फ्री बिजली, फ्री पानी के लालच देने वाली सरकार के झासे में आने से अपने बच्चों को बचाना है ताकि देश का कोई भी युवा नशेड़ी न बन पाए और ना ही हमारा देश किसी गल्त हाथों में जाए। इसके लिए ये बेहद ज़रूरी है कि अपने बच्चों को इन चीज़ो से दूर रखें।

ये भी पढ़ें2 अप्रैल को मंदिरों में मनायेंगे हिन्दू नव वर्ष ,बच्चों के लिए होगा ख़ास आकर्षण

हिन्दु पंचांग के अनुसार 2 अप्रैल को आने वाले नव वर्ष  के बारे में बताते हुए करनैल ने कहा कि इस बार अंग्रेजों का हेप्पी न्यू इयर को खत्म करके हिंदू पंचांग के अनुसार नए साल का स्वागत बड़ी धुमधाम के साथ करना चाहिए ताकि बच्चों में भी सनातन धर्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की इच्छा हो और अपने धर्म के बारें में उनकी जानकारी बढ़ें। अध्यक्ष के अनुसार सभी माता पिता को अपने बच्चों में अपने धर्म के बारे में जानकारी देनी चाहिए ताकि सनातन धर्म ज़्यादा से ज़्यादा आगे बढ़ें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments