Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअपराधविवाहित महिला के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म : पलवल

विवाहित महिला के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म : पलवल

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
बुधवार को राजधानी के पडोसी राज्य हरियाणा के पलवल में एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- राजधानी में मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर हमला, BJP पर लगाए आरोप

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह और उसकी पत्नी एक निजी कंपनी में काम करते हैं। 22 मार्च को उसके पास ठेकेदार का फोन आया कि वह अपनी पत्नी को घर भेज दे, उसके बेटे की तबीयत खराब है। जब उसने घर पर बच्चे की तबीयत के बारे में पूछा तो उसकी बेटी ने कहा कि वह बीमार नहीं है और ना ही मां घर आई है।
इसको लेकर उसे कुछ शक हुआ तो वह ठेकेदार के कमरे पर पहुंच गया। वहां उसके साथ दो-तीन अन्य लोग मौजूद थे जो शराब पी रहे थे। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी और कमरे से भगा दिया। उसके बाद चारों ने उसकी पत्नी के साथ से सामूहिक दुष्कर्म किया।
वारदात के बाद पत्नी ने घर लौटकर पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद पति ने थाने जाकर पुलिस को घटना की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments