Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRशादी के पंडाल में लगी भीषण आग

शादी के पंडाल में लगी भीषण आग

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी क्षेत्र में एक शादी समारोह के पंडाल में भीषण आग लग गई। आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि आसमान पर काले धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू के प्रयास में जुटी रही हैं। हालांकि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें- ‘ईसावाद और औपनिवेशिक नीतियों के चक्रव्यूह में झारखंड’ पुस्तक लोकार्पण केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी द्वारा हुआ

जानकारी के अनुसार यह आग गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रोहिणी के सेक्टर-11 में लगी। तेज हवा के कारण लकड़ी के बने पंडाल में आग तेजी से फैल गई। पंडाल पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारण अभी पता नहीं चला हैं। घटना स्‍थल के आसपास काले धुएं का गुबार उठता हुआ देखा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments