Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली में एक और मंदिर पर मनमानी

दिल्ली में एक और मंदिर पर मनमानी

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
आज सुबह दिल्ली के राजौरी गार्डन क्षेत्र के मेन रिंग रोड पर बने प्राचीन शिव मंदिर को तोड़ने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से PWD की टीम पहुंच गई, और PWD की टीम ने मंदिर को तोड़ने का काम शुरू कर दिया| जैसे ही स्थानीय जनता को इसका पता चला तो उन्होंने जम कर इसका विरोध किया |

तुरंत पता चलते ही मंदिर प्रकोष्ठ बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष करनैल सिंह भी वहां तुरंत पहुंच गए और स्थानीय जनता का साथ देते हुए उन्होंने इसका विरोद किया |
उन्होंने कहा जहा भी मंदिरो को तोड़ने की कोशिश की जाएगी उसका गंभीरता से विरोध किया जाएगा | करनैल सिंह जी ने पिछले 3 महीनो में मंदिरो के लिए बहोत काम किया है| 3 महीने में लगभग 2 लाख पुजारियों को वह अपने साथ इस मुहीम में जोड़ चुके है|

यह भी पढ़ें- SSC MTS भर्ती का नोटिफिकेशन आज होगा जारी

स्थानीय लोगो से जब इस विषय पर बात की गई की जब मंदिरो पर अचानक से बुलडोजर चला करके ऐसा कुछ होतो है, तो लोगो को कितनी समस्या होती है, और लोगो की आस्था को कितनी ठेस लगती है |
यहाँ का माहौल इस वक्त बिलकुल वैसा बन गया है जैसे तब बना था जब चांदनी चौक में स्थित हनुमान मंदिर को ढाया गया था| और जब वहां की जनता ने इस बात का विरोध किया था| तब बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने हनुमान मंदिर का निर्माण दुबारा कराया था और एक दूसरी पार्टी पर जवाबदेही की थी |
आज बिलकुल वैसे ही स्थिति बनती नजर आ रही है | इस वक्त यहाँ लगभाग 40 से 50 लोग जमा है |
स्थानीय जनता से जब हमने इस विषय पर सवाल किया तो एक शख्स जिनका नाम सार्थक है जो उत्तम नगर से है उन्होंने कहा की जनता भी विकास चाहती है और PWD के कार्य में बाधा नहीं बनना चाहते| लेकिन अगर ये विकास मंदिर तोड़ कर करेंगें तो हम इसका विरोध करेंगें और हमें ऐसे विकास से पहले आस्था चाइये |
अपनी बात कहते हुए सार्थक ने आज़ाद पुर में बिच रोड बानी मज़ार , और CP में बिच रोड पर बानी मज़ार का उद्धरण देते हुए कहा की विकास कार्य के लिए उन मजारो को आज तक क्यों नहीं तोडा गया। क्या हमेशा सिर्फ मंदिर ही विकास के बिच आते है |
वहां के स्तानिये लोगो ने यह भी कहा कि, हमें वो लिस्ट दीजिये जिसमे यह स्पष्ट हो की पिछले 2 सालो में इस मंदिर की वजह से क्या क्या नुकसान हुए है| इन सभी मामलो को लेकर जनता ने सीधे सीधे अरविन्द केजरीवाल को जिम्मेदार ठहरायाऔर दिल्ली सरकार के साथ अपनी नाराज़गी व्यक्त की |

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments