Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRसभी कच्ची कॉलोनियों में एक और राहत सुविधा : केजरीवाल

सभी कच्ची कॉलोनियों में एक और राहत सुविधा : केजरीवाल

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी और यमुना की सफाई को लेकर चल रही योजनाओं पर जल बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान केजरीवाल ने अधिकारियों को सभी कच्ची कॉलोनियों में 100 फीसदी सीवर कनेक्शन देने का आदेश दिया, जिससे गंदा पानी सीधे यमुना में न जाए।

यह भी पढ़ें- पानी प्रबंधन की अत्याधुनिक तकनीक के लिए प्रयासरत केजरीवाल सरकार:- शिवचरण गोयल

बैठक के दौरान बताया गया कि मार्च 2021 तक करीब 920 एमजीडी पानी की आपूर्ति की जा रही थी। पिछले एक वर्ष में इसे बढ़ाकर 986 एमजीडी कर दिया गया है। वहीं मार्च 2023 तक दिल्ली में पानी की आपूर्ति का स्तर 1110 एमजीडी तक पहुंचा दिया जाएगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी काम तय समय सीमा के अंदर पूरा करना है, इसके लिए उन्होंने युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि 200 ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं, जिसमें से 111 का काम पूरा हो गया है। इसके अलावा 630 कच्ची कॉलोनियों में से 484 को सीवर लाइन से जोड़े जाने की जानकारी दी गई
अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में अभी 67.9 एमजीडी पानी को शोधित कर उपयोग में लिया जा रहा है। सरकार की योजना है कि मार्च 22 तक 107.9 एमजीडी तक इसे पहुंचा दिया जाए। जून 2022 तक इसे 155.9 एमजीडी करना है। अगले साल जून तक इसे 528.4 एमजीडी तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments