Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़14 गांवों के 9000 किसानों के खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपये...

14 गांवों के 9000 किसानों के खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपये : उत्तर प्रदेश

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
मितौली तहसील की अतरौली ग्राम पंचायत में शामिल करीब 14 गांवों के किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल पा रही थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की मितौली तहसील के 9379 किसानों के लिए अच्छी खबर है। होली पर इनको किसान सम्मान निधि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इससे इन किसानों का सत्यापन नहीं हो पा रहा था और सम्मान निधि से वंचित थे। डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने इन किसानों को सम्मान निधि दिलाने के लिए प्रदेश व केन्द्र सरकार से पत्राचार हुआ। डीएम का प्रयास रंग लाया और पीएम पोर्टल पर मितौली तहसील दर्ज हो गई है। अब इन किसानों को सम्मान निधि मिलने लगेगी।
मितौली तहसील नई बनी थी इसलिए यह तहसील पोर्टल पर नहीं दिख रही थी। अन्य गांवों के किसान तो शामिल हो गए लेकिन इन चौदह गांवों के नौ हजार 379 किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के खालिस्तानी लिंक की जांच की मांग वाली याचिका खारिज


किसान मितौली से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर लगाते रहे। डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने इन किसानों को सम्मान निधि में शामिल करने के लिए अपर मुख्य सचिव कृषि उत्तर प्रदेश व कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को पत्राचार किया। डीएम का यह प्रयास रंग लाया। अब मितौली तहसील पोर्टल पर दर्ज हो गई है। इससे इन किसानों को सम्मान निधि मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए पात्र किसान पीएम किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर अन्य तहसीलों की तरह अब मितौली तहसील भी नजर आएगी। डीएम ने बताया कि जिन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और पात्र हैं वह दस्तावेजों के साथ अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट करें। सत्यापन के बाद उन्हें योजना में शामिल कर लिया जाएगा।
खीरी जिले के छह लाख 40 हजार किसानों को नियमित किसान सम्मान निधि मिल रही है। मितौली तहसील के 14 गांवों के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित चल रहे थे। कई बार किसानों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की। अब उनकी समस्या हल हो रही है। होली के मौके पर यह तोहफा उनको मिला है। डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह बताते हैं कि मितौली के इन किसानों को जल्द ही सम्मान निधि मिलना शुरू हो जाएगी। जिले में अब छह लाख 49 हजार किसानों को सम्मान निधि मिलने लगेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments