Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeराज्यहोली के बाद क्यों बढ़ जाएंगे LPG सिलेंडर के दाम

होली के बाद क्यों बढ़ जाएंगे LPG सिलेंडर के दाम

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
जैसे की हम सब जान चुके है की विधानसभा चुनाव के बाद 4 राज्यों में भाजपा सरकार की वापसी और कांग्रेस पार्टी की विदाई हो चुकी है। बीजेपी के संकल्पपत्र के मुताबिक उज्ज्वला कनेक्शन पर हर साल दो मुफ्त गैस सिलेंडर होली और दिवाली पर दिए जाएंगे। अब देखना यह है कि इस होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे या नहीं?
चुनाव नतीजों के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर के महंगे होने की आशंकाओं के बीच आप 633.50 रुपये में भी एलपीजी सिलेंडर घर ला सकते हैं। क्योंकि एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में अभी 900 रुपये में मिल रहा है। आने वाले दिनों में 1000 का भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें delhidarpantv.com/2022/03/prabhas-and-pooja-hegdes-film-radhe-shyam-earned-a-lot-even-before-its-release/


हम जिस गैस सिलेंडर की बात कर रहे हैं वह कंपोजिट गैस सिलेंडर है, जिसमें 10 किलोग्राम गैस आती है। यह सिलेंडर आम सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्का और पारदर्शी होता है। इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी लेकर जाया जा सकता है। कम गैस की खपत वाले घरों के लिए ये सिलेंडर बेहद उपयोगी है।
दिल्ली में कंपोजिट सिलेंडर 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। मुंबई में 10 किलो गैस वाले कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत 634 रुपये है। कोलकाता में 652 रुपये और चेन्नई में 645 रुपये है। जयपुर में इस सिलेंडर के लिए 637 रुपये देने होंगे। वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 660 रुपये और पटना में करीब 697 रुपये है।
कंपोजिट सिलेंडर बेहद हल्का है, लेकिन इसके साथ ही ये काफी मजबूत भी है। इसे थ्री लेयर के साथ बनाया गया है। कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments