Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली में एक बड़ा हादसा सत्य निकेतन में 3 मंजिल ईमारत ढह...

दिल्ली में एक बड़ा हादसा सत्य निकेतन में 3 मंजिल ईमारत ढह गई, दो लोगो ने गवाई जान

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
सोमवार की दोपहर राजधानी साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में एक 3 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग के ढहने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि इस गिरी बिल्डिंग के मलबे के नीचे कुल सात मजदूर दब गए हैं। इन मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। इनके नाम नसीम(उम्र-36), बिहार, अररिया, गुलफराज (उम्र-25), बिहार, अररिया (साले नसीम के) बिलाल (उम्र-22), अरमान, (उम्र-23), असलम, (उम्र-21) हैं। बचाव टीम ने चार लोगों को सकुशल निकाल लिया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सरोजिनी नगर में 200 झुग्गियां ध्वस्त करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

अभी तक जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया है उनमे से 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कुल 4 से 5 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। हमारी 25 टीमें लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि ये हादसा बेहद दुखद है। ज़िला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं ख़ुद घटना से सम्बंधित हर जानकारी ले रहा हूँ।
बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलने पर दक्षिण पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करवाया। फिलहाल बिल्डिंग में फंसे तीन मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल अग्निशमन विभाग के अलावा अन्य महकमों के अधिकारी और बचाव टीम मौके पर लगी हुई है। इनसे बचाव कार्य जारी है।
ये तीन मंजिला बिल्डिंग है, पुलिस और निगम की टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जो बिल्डिंग गिरी है उसकी रिपेयरिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। साउथ कैंपस इलाके में काफी संख्या में पढ़ने वाले छात्र रहते हैं। जानकारी में आया कि इमारत की मरम्मत का काम चल रहा था।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान का कहना है कि इमारत डेंजर जोन में थी, निगम ने 31 मार्च को इस पर नोटिस चिपकाया था, पत्र की कॉपी हमारे पास है। हमारी जानकारी में आया है कि 2-3 लोग अंदर फंसे हैं। निगम के लोग राहत कार्य में लगे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments