दंगाइयों की फैक्ट्री है आम आदमी पार्टी : मनोज तिवारी

अपना इलाज कराएं भाजपा सांसद : सतपाल केम

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
जहांगीरपुरी पुरी हुई हिंसा को लेकर बुलडोजर पर भले ही सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक लग गया हो पर सियासत ने पूरी तरह से गति पकड़ ली है। एक ओर जहां केंद्रीय विपक्ष मामले को लेकर सड़कों पर आ गया है वहीँ सत्तापक्ष ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बिहार में जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी को जिन्ना के डीएनए से जोड़ते हुए उन पर हमला बोला है वहीं दिल्ली में भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने एक वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी को दंगाइयों की फैक्ट्री बताया है। आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए मनोज तिवारी ने कहा है की जहांगीरपुरी दंगे का मास्टर माइंड अंसार आम आदमी का कार्यकर्ता है। उन्होंने सीएए के विरोध में चले आंदोलन को आम आदमी का षड्यंत्र बताते हुए आम आदमी पार्टी पर अपराधियों के पालने का आरोप लगाया है। गत दिनों दिल्ली में हुए दंगों में आम आदमी पार्टी के पार्षद तारिक हुसैन का नाम आने का हवाला देते हुए बीजेपी सांसद ने सवाल खड़ा किया कि आखिर सब दंगों में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता ही क्यों मास्टर माइंड होता है ? मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी की गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए ख़ुफ़िया एजेंसियों के इस पार्टी पर निगरानी करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें-  वजीरपुर गांव-North MCD- TPDDL के भ्र्ष्टाचार का नमूना, बेईमान मार रहे मजे और ईमानदारी की मिल रही सजा

उधर मनोज तिवारी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सतपाल केम ने सांसद मनोज तिवारी को अपना इलाज कराने की सलाह दी है। सतपाल केम ने भाजपा सांसद पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस अंसार की बात मनोज तिवारी कर रहे हैं वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है। उन्होंने भाजपा पर अंसार का नाम आम आदमी पार्टी के साथ थोपे जाने का आरोप लगाया। सतपाल केम का कहना था कि अंसार जहांगीरपुरी इलाके से बीजेपी की प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहा था। विभिन्न फोटो में वह भाजपा नेताओं के साथ दिखाई दे रहा है। भाजपा के आम आदमी के कार्यकर्ताओं के साथ दिखाई जा रही अंसार की फोटो को सतपाल केम ने फेक बताया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

टिप्पणियाँ बंद हैं।