Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRAAP का हरियाणा मिशन : पूर्व कांग्रेस नेता अपनी बेटी के साथ...

AAP का हरियाणा मिशन : पूर्व कांग्रेस नेता अपनी बेटी के साथ AAP में शामिल

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
पंजाब में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी पूरे देश में अपने विस्तार की योजना बना रही है, इसी के तहत बड़ी संख्या में इन दिनों कई पार्टियों के नेता आप में शामिल हो रहे हैं। गुजरात, कर्नाटक और हिमाचल के साथ ही आप का बड़ा टारगेट हरियाणा भी है। इसी के तहत आज हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह अपनी बेटी चित्रा के साथ गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
निर्मल सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की स्थापना की थी। अब वह आप के साथ जुड़कर अपनी राजनीति को आगे ले जाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- पीरागढ़ी रोहतक रोड एक्सीडेंट : मासूम की मौत के बाद गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

निर्मल सिंह के पार्टी में शामिल होने पर आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने ट्वीट कर बताया, ‘आज हरियाणा डेमोक्रेटिक पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह एवं उनकी बेटी चित्रा सिंह ने दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मैं निर्मल सिंह का ‘आप’ पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments