Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली में किन्नरों का रूप लेकर भीख मांगने वालों से सावधान

दिल्ली में किन्नरों का रूप लेकर भीख मांगने वालों से सावधान

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली के मेन रोड्स , चौक-चौराहों पर जगह-जगह हम सबने देखा है ,कि किन्नर भीख मांगते हुए नजर आते हैं, लेकिन सच्चाई नहीं है | हकीकत में दिल्ली में इतनी बड़ी संख्या में किन्नर भिखारी हैं ही नहीं। ये ट्रांसजेंडर के रूप में बहरूपिये (लड़के) होते हैं जोकि चौराहों, सार्वजनिक जगहों, प्रमुख बाजारों और पार्कों, प्रमुख मंदिरों में भीख मांगते नजर आते हैं। ये जबरन उगाही तक करते हैं।

यह भी पढ़ें-  दिल्ली आजाद मार्केट में लगी आग, 14 लोग घायल

दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से नवंबर 2021 में जारी सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में कुल 20719 भिखारी हैं। इनमें सिर्फ 191 किन्नर हैं।
सबसे अधिक पूर्वी दिल्ली में कुल 2797 भिखारी हैं। कागजों में किन्नरों की संख्या मात्र 191 है, लेकिन राजधानी के अधिकांश चौराहों पर ये भीख मांगते नजर आते हैं। ट्रांसजेंडरों का आरोप है कि कुछ लोग बहरूपिया बनकर इसे धंधा बनाने में जुटे हैं।
ट्रांसजेंडरों के सामाजिक कार्यकर्ता और किन्नर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के मुताबिक, किन्नरों का रूप धारण कर भीख मांगने वाले ये युवक देश के देहात इलाके से शहरों में आते हैं। इनके बारे में समय-समय पर स्थानीय पुलिस से शिकायत भी की जाती है, लेकिन कोई ठोस कानून न होने के कारण कुछ दिन बाद ये जेल से छूटकर फिर उसी जगह या किसी अन्य शहर में भीख मांगने का काम करने लग जाते हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाती है जो सड़कों पर किन्नर बनकर जबरन उगाही करते हैं। इस बारे में समाज कल्याण विभाग के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि इस बारे में कई बार पुलिस से शिकायत की है। समय-समय पर पुलिस के साथ मिलकर इस समस्या पर काम किया जाता है। सड़कों पर किन्नर बनकर भीख मांगने वाले ये युवक देश के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं।
राजधानी में फर्जी किन्नर बनकर भीख मांगने और जबरन वसूली का धंधा भी खूब फल फूल रहा है। किन्नर भी इस संबंध में शिकायत करते हैं।
गत वर्ष जुलाई में आरपीएफ ने दिल्ली-गाजियाबाद ट्रेन में किन्नर बनकर भीख मांगने और जबरन वसूली करने वाली 10 महिला और एक किन्नर को गिरफ्तार किया था। किन्नर ने इन महिलाओं को दबंगई के साथ भीख मांगना सिखाया था। महिलाएं किन्नर के भेष में पैसे मांगती थीं। किन्नर बनकर यह भीख और जबरन उगाही करती थीं। पुलिस कार्रवाई में इस फर्जी किन्नर गैंग का खुलासा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बहरूपियों पर कार्रवाई की जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments