Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRसिनेमाघर के लिए अलॉट हुए भूखंड पर खड़ी कर दी गई कॉमर्शियल...

सिनेमाघर के लिए अलॉट हुए भूखंड पर खड़ी कर दी गई कॉमर्शियल बिल्डिंग

करोड़ों के वारे न्यारे कर रहे हैं स्थानीय नेता, संबंधित अधिकारी और भूमाफिया -लैंड यूज चेंज न होने से खंडहर में तब्दील हुए पैलेस रोशनआरा, फिल्मिस्तान, नाज, मिलन और रोबिन सिनेमाघर 

दिल्ली दपर्ण ब्यूरो
उत्तरी दिल्ली।
दिल्ली में कई सालों से कितने ही सिनेमाघर बंद पड़े पड़े खंडहर में तब्दील हो रहे है, वजह तमाम प्रयासों के बावजूद इन सिनेमा हॉल के मालिक इनका लैंड यूज चेंज नहीं करा पाये। लेकिन अशोक विहार में स्थित दीप सिनेमा की जगह दशकों पहले आलिशान मार्किट बनकर तैयार खड़ी है। कहने को तो यहाँ सिनेमा घर भी बनाया गया है लेकिन वह भी चालू होने के इन्तजार में खंडहर ही हो गया है। अशोक विहार सेंट्रल मार्किट के दुकानदारों को सालों से उम्मीद थी कि यह सिनेमा हॉल चालू हो जाएगा तो इस मार्किट की भी रौनक बढ़ जायेगी। अशोक विहार और उसके आस पास लगते इलाके के लोगों के भी वीकेंड के लिए यह अच्छा स्थान साबित हो सकता था। लेकिन अब दशकों बाद सभी ने यहाँ सिनेमा हॉल बनने की उम्मीदें छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें-  अब हमारी दुनिया कंपनी खोलकर दुनिया को ठगने चले सुब्रत राय!

1984 से पहले यहाँ दीप सिनेमा फिल्म हॉल ही हुआ करता था। 84 में हुए दंगों के दौरान इस सिनेमा हॉल में आग लगी और कई लोगों की जानें भी गयी। जिस बिल्डिंग के खंडहर बनने की सबसे ज्यादा संभावनाएं थी वह बिल्डिंग ही एक बड़ी मार्किट में तब्दील हो गयी। वह भी बिना लैंड यूज यूज चेंज किये। यहाँ सिनेमा हॉल बनाने का केवल दिखावा ही किया है। पुलिस प्रशासन और नेताओं की मिलीभगत से बनी यह मार्किट दशकों से नियम कानूनों को मुँह चिढ़ा रही है। लोगों को उनके मनोरंजन के अधिकार से वंचित कर रही है।
इस बिल्डिंग निर्माण में हुयी भ्र्ष्टाचार की गंगा में कितने ही अधिकारीयों और नेताओं डुबकी लगाई होगी,कितने ही करोड़ों रुपये के वारे न्यारे हुए होंगे कहना मुश्किल है। अशोक विहार में चर्चा रही है की इस बिल्डिंग में करीब 200 करोड़ रुपये भ्र्ष्टाचार हुआ है। यह आज तक जारी है। वरना क्या कारण है कि पहली नजर में ही पूरी तरह अवैध लगाने वाली इस बिल्डिंग पर किसी भी विभाग की नजर नहीं जा रही है। इस बिल्डिंग में फायर की एनओसी आज तक नहीं मिली है। नक्शा पास नहीं हुआ है। इस सिनेमा के शुरू न होने की वजह भी यही बताई जा रही है कि यह सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है। हैरत की बात है की इतनी बड़ी धांधलियों पर इतने सालों से तब तक किसी भी विभाग की नजर क्यों नहीं जा रही है ?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments