Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRकांग्रेस ने बीजेपी और आप दोनों की सोची समझी साजिश बताया जहांगीरपुरी...

कांग्रेस ने बीजेपी और आप दोनों की सोची समझी साजिश बताया जहांगीरपुरी हिंसा को

जहांगीरपुरी हिंसा पर दिल्ली दर्पण टीवी ने की कांग्रेस के पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, उत्तराखडं प्रभारी देवेंद्र यादव और पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल से की बात

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
सरकारों का काम लोगों को बसाना होता है न कि उजाड़ना। सत्ता में बैठे लोग लोगों के घर तोड़ रहे हैं। हम लोगों ने 2000 अवैध कॉलोनियों को वैध किया था। यह बात कांग्रेस के पूर्व सांसद और प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने दिल्ली दर्पण टीवी से बात करते हुए मॉडल टाउन में पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह के पिता सूरत सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा आरोप लगाया कि जहांगीरपुरी हिंसा पुलिस संरक्षण में हुई हुई है। जयप्रकाश अग्रवाल ने केंद्र सरकार के साथ ही केजरीवाल सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जैसा हमने दिल्ली को छोड़ा था। दिल्ली वैसी है। यहां पर कोई काम नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें-  पीएम की मन की बात से जागरूक हो रहे हैं लोग : अशोक गोयल देवराह


कांग्रेस के उत्तराखंड के प्रभारी और पूर्व विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश में ही भाजपा ने जहांगीरपुरी हिंसा जैसा माहौल बना रखा है। उन्होंने इसे सोची समझी साजिश बताया। उन्होंने भाजपा और आप दोनों ही पार्टी को एक सिक्के दे दो पहलू बताया। उन्होंने जहांगीरपुरी हिंसा को यहां साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाला बताया।
पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल ने कहा कि जहांगीरपुरी में माहौल बिगाड़ने वाले बाहर के लोग थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कार्रवाई करने में भेदभाव बरता है। दोनों पक्षों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। यदि पत्थर फेंकने वालों पर कार्रवाई हुई है तो फिर तलवार लहराने वालों और नमाज के समय दूसरे पक्ष को उकसाने वाले नारे लगाने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने तोड़ी गई दुकानदारों और गिरफ्तार किये गए लोगों को गरीब बताया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के समय संजय गांधी ने यहां की झुग्गियों को कॉलोनी बनाया था। उन्होंने वहां के लोगों को बंगाल से आया बताया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह अभी तक जहांगीरपुरी नहीं गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments