Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRगाजीपुर लैंडफिल साइट पर फिर लगी आग, चार घंटे के बाद आग...

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर फिर लगी आग, चार घंटे के बाद आग पर काबू

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
राजधानी के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रात को अचानक आग लग गई। लगभग 15 दिनों के भीतर यहाँ दोबारा आग लगी | आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल और निगम की टीम मौके पर पहुंचीं। आग लगने से लैंडफिल के आसपास के क्षेत्रों में धुआं फैल गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। शुरुआत में माना जा रहा है ज्वलनशील मीथेन गैस के कारण आग लगी है। इससे पहले लैंडफिल पर 28 मार्च को दोपहर में आग लगी थी, जिस पर तीन दिन बाद काबू पाया गया था।

यह भी पढ़ें- सिसोदिया : UP की सत्ता में आते ही BJP ने दिया जनता को धोखा

दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 10.30 बजे गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने की सूचना मिली थी। चार गाड़ियों को भेजा गया। रात में काफी अंधेरा था। दूर से ही लैंडफिल साइट पर आग नजर आ रही थी। इससे पुरानी कोंडली, मयूर विहार फेज-तीन, मुल्ला कालोनी व गाजीपुर सहित अन्य कालोनियों में धुआं फैल गया। दमकल विभाग और निगम की कई टीम आग बुझाने में जुटीं। रात 2:30 बजे आग पर काबू पाया गया। लैंडफिल साइट पर आग लगने पर कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने ट्वीट कर कहा कि कोंडली के लोगों का दम घुट रहा है, लेकिन पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर आइपीएल मैच में पैसा कमाने में लगे हुए हैं।
वहीं, प्रदेश कांग्रेस ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर बार-बार लगने वाली आग को एमसीडी के भ्रष्टाचार को कारण बताया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का कहना है कि एमसीडी ने हाल ही में उसी जगह लगी भीषण आग से भी कोई सबक नहीं सीखा, जिसे बुझाने में 50 घंटे से अधिक का समय लगा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments