Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअपराधदिल्ली में उप्र की महिला संग सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कई दिनों...

दिल्ली में उप्र की महिला संग सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कई दिनों तक उठाया फायदा

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
राजधानी के सीमापुरी इलाके में उत्तर प्रदेश की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने दुष्कर्म करते वक्त महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया और फिर वीडियो के जरिये पीड़िता को ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ वारदात की। कुछ दिन पहले वीडियो डिलीट करने के बहाने उसे सीमापुरी बुलाया और उसे कार में अगवा कर लिया। दुष्कर्म करने के बाद उसे सुनसान जगह छोड़कर भाग गए।

यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के मुद्दे पर AAP नेता का भाजपा पर हमला

पीड़िता का आरोप है कि वह शिकायत लेकर पुलिस के पास गई, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करने पर सीमापुरी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
पीड़िता का परिवार गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहता है। पीड़िता का अपने पति से विवाद चल रहा है। पांच महीने पहले वह अपनी तीन बेटियों के साथ अपनी एक दोस्त के घर रहने चली गई थी। गत एक मार्च को वह अपने किसी काम से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जा रही थी, जब वह आनंद विहार बस अड्डे पहुंची तो उसे उसके पति का दोस्त इनाम मिल गया। उसने इनाम को अपनी परेशानी के बारे में बताया।
पीड़िता का कहना है कि इनाम से उसे मुरादाबाद जाने से रोक दिया और कहा कि वह उसे गाजियाबाद स्थित शहीद नगर में किराये पर कमरा दिलवा देगा। अपने किसी जानकार के यहां नौकरी पर भी लगवा देगा, पीड़िता उसके जाल में फंस गई। इनाम ने उसे किराये पर कमरा दिलवा दिया।
कुछ दिनों के बाद पीड़िता को नौकरी दिलवाने के बहाने एक घर पर बुलाया और अपने जानकार टोनी व गुलजार के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बीच महिला की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो के जरिये महिला को ब्लैकमेल करने लगे।
आरोपितों ने 24 मार्च को पीड़िता को फोन कर उसे उसकी बेटियों के साथ सीमापुरी इलाके में बुलाया और चारों को अगवा कर लिया। कुछ देर के बाद महिला को कार से फेंककर उसकी बेटियों को अपने साथ ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह शिकायत लेकर थाने गई, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। आला अफसरों से शिकायत करने पर केस दर्ज किया गया।
वहीं, आर सत्यसुंदरम (जिला पुलिस उपायुक्त शाहदरा) का कहना है कि महिला ने जिन तीन आरोपितों के नाम पुलिस को बताए हैं, उसमें से एक व्यक्ति की मौत चार वर्ष पहले हो चुकी है। महिला ने जिन बच्चियों के अपहरण होने की बात बताई है। उसकी स्पष्ट जानकारी भी पुलिस को नहीं दी है। हालांकि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments