हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2079,की शुरुआत 2 अप्रैल से, किस राशि पर कैसा रहेगा वर्ष

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2079 की शुरुआत शनिवार, 2 अप्रैल से हुई है | हेमाद्रि के ब्रह्म पुराण के अनुसार, ब्रह्मा जी ने पृथ्वी की रचना चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन की थी | इसलिए पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नववर्ष शुरू हो जाता है | इसकी शुरुआत शकरि महाराज विक्रमादित्य ने की थी | इसलिए इसे विक्रम संवत भी कहा जाता है| आज भी भारत के हर राज्य में इसे अलग अलग नामों से जाना जाता है, कहीं गुड़ी पड़वा तो कहीं वैसाखी।

यह भी पढ़ें- छतरपुर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, 73वां राजस्थान स्थापना दिवस

विक्रम संवत अंग्रेजी कैलेंडर से 57 वर्ष आगे है, 2022+57= 2079 , भारत में कई कैलेंडर प्रचलित हैं, जिनमें विक्रम संवत और शक संवत प्रमुख हैं| काल गणना के दो ही आधार – सौर चक्र और चंद्र चक्र. सौर चक्र के अनुसार पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में 365 दिन और लगभग छह घंटे.लगते हैं| इस तरह देखा जाए तो सौर वर्ष पर आधारित कैलेंडर में साल में 365 दिन होते हैं | जबकि चंद्र वर्ष पर आधारित कैलेंडरों में साल में 354 दिन होते हैं | यह नव वर्ष अपने साथ कई तरह के बदलाव लेकर आता है| जिसका असर 12 राशियों के जातकों पर भी पड़ता है। ज्योतिषियों अनुसार 2 अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले विक्रम संवत 2079 के मंत्री गुरु राज शनिदेव हैं | यह साल उन राशि के जातकों के लिए कष्टदायी हो सकता है जिन पर शनि की महादशा चल रही है| तो आइए जानते हैं कि यह नव वर्ष सभी के लिए कैसा होने वाला है।

तो आइए जानते हैं कि यह नव वर्ष सभी के लिए कैसा होने वाला है।
वृश्चिक :- इस महीने आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी | व्यवसायी नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं| प्रतिद्वंद्वी कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे | पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा और बच्चे बहुत अच्छा फील करेंगे यात्राएं बहुत फायदेमंद रहेंगी, सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने की संभावना है |

धनु :- इस महीने आपको भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा | परिवार में अपनेपन का माहौल देखने को मिलेगा | आपको रोजगार के क्षेत्र में सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी | ऊंचे स्तर के लोगों के साथ संबंध जुड़ेंगे. पारिवारिक मामलों से सावधान रहें क्योंकि यह महीना आपके लिए अनुकूल नहीं है| परिवार के सदस्यों के बीच अनबन होने की संभावना है |

मकर :- इस महीने आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी | धार्मिक यात्राएं या मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं| व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा| आपके सम्बन्ध दूसरों के साथ सौहार्दपूर्ण रहेंगे, जिससे आपको लाभ होगा | इस महीने आय के अनेक स्रोत उत्पन्न होंगे | कामकाज में लाभ होगा | अविवाहित लोगों को इस माह विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है | बिजली के उपकरणों से सावधान रहें.

कुंभ :- इस महीने आप शत्रुओं पर अपना दबाव बनायेंगे | आप लोगों के बीच चर्चा का कारण बनेंगे तथा समाज में प्रसिद्ध होंगे | इस माह उच्च पद पर आसीन लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे | आप धार्मिक कार्य में अपना योगदान देंगे तथा जरूरत मंदों की सहायता के लिए सदा तैयार रहेंगे | दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी | प्रेम प्रसंग से जुड़े लोगों के बीच संबंध प्रगाढ़ होंगे |

वृषभ :- इस महीने परिवार की जिम्मेदारियां आप अच्छे से निभाएंगे | सरकारी काम बिना किसी रुकावटों के संपन्न होंगे | व्यापार-व्यवसाय में इच्छानुसार लाभ होगा | आपकी मेहनत और भाग्य का सहयोग हर तरह से उत्तम मिलनेवाला है. दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, जीवनसाथी और संतान की तरफ से आत्मसंतोष प्राप्त होगा | प्रेम के रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन फिर भी दांपत्य जीवन में आपके प्रेम संबंध सफलतापूर्वक बदल सकते हैं | विवाहित लोगों को संतानोत्पत्ति होने का योग है.

मेष :- इस महीने परिवार के साथ यात्रा होगी, इस दौरान आपका भरपूर मनोरंजन होगा व् परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी जो आत्मचिंतन करने का मौका प्रदान करेगी | गृहस्थ सुख के हालात अच्छे होंगे | आपका मन किसी बात को लेकर उदास रहेगा, जिसको लेकर मानसिक तनाव ज्यादा महसूस करेंगे | परिवार को लेकर चिंता हो सकती है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपको ध्यान देना होगा | छात्रों के लिए पढ़ाई के लिए यह महीना सामान्य रहेगा.

तुला :- इस महीने आपके लिए बहुत बढ़िया व्यतीत होने वाला है | इस महीने स्वास्थ्य में सुधार होगा | परिवार के लोगों का सुख मिलेगा | मन की दुविधा कम होंगी | आपको अचानक धन-लाभ होगा | कर्म स्थान में आप अपना नाम लौकिक करेंगे | संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी और समाज में आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगी |

मीन :- इस महीने नौकरी की चिंताए ख़त्म होंगी | संतान की तरफ से बहुत ही सुखद परिणाम आपको मिलने वाले है | आपके मान-सम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | यह महीना घूमने-फिरने एवं मनोरंजन के लिए अच्छा व्यतीत होगा | विरोधियों पर विजय हासिल होगी | कानूनी मामलों का निर्णय आपके हक में होगा. जीवन का आनंद लेने का यह सही समय है. लेकिन आप अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देख सकते हैं |

कन्या :- इस महीने आपको अपने कार्यों में लाभ एवं सफलता का सुख हासिल होगा | संघर्षों से लोहा लेना आपको अच्छा लगता है, इस कारण आपको सफलता एवं सुख की प्राप्ति होती है | परोपकार के कार्यों की तरफ रुचि रहेगी | नयी-नयी चीजों के बारे में जानने की उत्सुकता रहेगी | आप अपने कार्यों में किसी को भी आगे निकलने नहीं देंगे | आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी |

कर्क :- इस महीने आपको भाग्य का साथ मिलेगा | आप अपनी चतुराई और बुद्धि के बल पर कार्य क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे | इस महीने धन लाभ अच्छा होनेवाला है | आपको अपने भाई-बहनों के साथ कुछ मुद्दों का अनुभव होगा | इस महीने आपको काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा | आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं | घर-परिवार में किसी समारोह या मांगलिक कार्य का आयोजन होगा |

सिंह :- इस महीने व्यापार-व्यवसाय से संबंधित यात्राएं सफल साबित होंगी | अपने मित्रों, रिश्तेदारों एवं स्वजनों से संबंधों में मधुरता बनेगी और उनकी तरफ से आपको हर संभव सहयोग प्राप्त होगा | आपके घर इस महीने कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा | जीवनसाथी के कारण समाज में मान-प्रतिष्ठा हासिल होगी | आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन माता और जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय रहेगा |

मिथुन :- इस महीने आप बहुत ही चतुराई के साथ अपने कार्यों में सफल होंगे| आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी | जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होगा | काम-काज में लाभ होगा | कोई भी फैसला लेने से पहले आपको सोच-समझकर चलना चाहिए | आर्थिक रूप से यह महीना सुखद नहीं है, क्योंकि आप अधिक खर्च कर सकते हैं |

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru