Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRहिन्दू सेना ने जेएनयू के चारों और भगवा झंडे लगाकर कहा- किसी...

हिन्दू सेना ने जेएनयू के चारों और भगवा झंडे लगाकर कहा- किसी को दिक्कत तो छोड़ सकता है देश

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
राजधानी के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU ) में राम नवमी के दिन नान वेज को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तक भी ख़तम होने को नहीं आ रहा है। शुक्रवार सुबह इस बीच हिंदू सेना ने जेएनयू के बाहर भगवा झंडे लगवा दिए, इसके साथ ही एक पोस्टर भी लगाया है, जिस पर लिखा है ‘भगवा जेएनयू’। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस से हिंदू सेना की ओर से अपील की गई है कि वह भगवा झंडे हटाने में जल्दबाजी नहीं करे।

यह भी पढ़ें-  क्या UP की तरह दिल्ली के निजी स्कूलों की भी बढ़ाई जाएगी फीस ?

इस बात की भी जानकारी सामने आ रही है कि हिंदू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुजीत यादव के नेतृत्व में JNU परिसर में झंडे और बोर्ड लगाए गए हैं। उनका कहना है कि जेएनयू कैंपस में लगातार भगवा और हिंदुत्व का अपमान किया जा रहा है, यह गलत है, हिंदुत्व हमारी संस्कृति है और भगवा हमारी संस्कृति का प्रतीक है।
हिंदू सेना उपाध्यक्ष सुरजीत यादव द्वारा जारी बयान में यह भी कहा गया है कि भगवा का अपमान विरोधियों द्वारा किया जाता रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि ये लोग सुधर जाएं। भगवा का अपना करने की कोशिश ना करें। हम आपका सम्मान करते हैं। प्रत्येक धर्म और विचार का सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह से भगवा रंग का अपमान किया जा रहा है। उसे हिंदू सेना सहन नहीं करेगी।
सुजीत यादव का यह भी कहना है कि सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि हिंदू हमारी संस्कृति है और इसे बचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भारत की संस्कृति से दिक्कत है तो वह देश छोड़ सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस को भी भगवा झंडा उतारने में इतनी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि भगवा आतंक का प्रतीक नहीं है कि इसे उतारने में पुलिस जल्दबाजी दिखा रही है। भगवा और हिंदुत्व की रक्षा करना हमारा अधिकार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments