Wednesday, April 17, 2024
spot_img
Homeखेलकुलदीप वत्स अध्यक्ष तो राकेश गुप्ता बने दिल्ली ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव

कुलदीप वत्स अध्यक्ष तो राकेश गुप्ता बने दिल्ली ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव

निर्विरोध सम्पन्न हुए चुनाव में एक वरिष्ठ उप प्रधान,  9 उप प्रधान, एक संयुक्त सचिव,  7 सचिव तो 8 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए 

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
दिल्ली ओलिंपिक एसोसिएशन के निर्विरोध सम्पन्न चुनाव में कुलदीप वत्स ने अध्यक्ष पद कब्ज़ा लिया। नई दिल्ली में चुनाव अधिकारी सेवा निवृत अडिशनल सेशन जज गुलशन कुमार द्वारा कराये गए इन चुनाव में कुलदीप वत्स के अध्यक्ष बनने के अलावा राकेश गुप्ता महासचिव तो सरोज शर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया है। एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में दीपक कुमार सिंह वरिष्ठ उप प्रधान, नरेश शर्मा, मुकेश कुमार, संजीव शर्मा, वीरेंद्र सचदेवा, सुरेश कुमार, जय प्रकाश, मुकेश कालिया, मंजीत सिंह दुआ, राजेश सन्नी जोशफा वरिष्ठ को उपप्रधान बनाया गया।

यह भी पढ़ें-  दिल्ली में एक बड़ा हादसा सत्य निकेतन में 3 मंजिल ईमारत ढह गई, दो लोगो ने गवाई जान

संयुक्त सचिव राजकुमार बने। बलवंत सिंह, रामदुलारे, विजय कुमार, निरंजन सिंह, दीपक अग्रवाल, महेश दयाल, परमजीत सिंह सचिव पद पर विराजमान हुए। कुलबीर सिंह गहलोत, प्रमोद शर्मा, दयानद यादव, हर्षप्रिय सिंह, आदित्य खन्ना व हरप्रीत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
दरअसल देश में खेलों को प्रोत्साहन देने की दिशा काम कर रही भारतीय ओलिंपिक संघ की दिल्ली राज्य की इकाई दिल्ली ओलिंपिक एसोसिएशन भी दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली ओलिंपिक खेल का आयोजन करती है। कोरोना महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से यह आयोजन नहीं हुए हैं। दिल्ली ओलिंपिक एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि आने वाले समय में दिल्ली के खिलाडी देश विदेश में सफलता का परचम लहराएं और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments