Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRभाजपा के राम मंदिर निर्माण मुद्दे की तर्ज पर आप ने बनाया...

भाजपा के राम मंदिर निर्माण मुद्दे की तर्ज पर आप ने बनाया महादेव मंदिर बचाव मुद्दा

भाजपा को आस्था विरोधी करार दे श्रीनिवासपुरी स्थित नीलकंठ मंदिर को तोड़ने के चस्पे नोटिस के विरोध में आये आप विधायक नोटिस को केंद्र सरकार के जारी करने का आरोप लगाते हुए मंदिर बचाव में धरने पर बैठे हैं आतिशी और मदनलाल, स्थानीय लोगों के आंदोलन को आप ने दिया है समर्थन 

चरण सिंह राजपूत/दिल्ली दर्पण टीवी 
नई दिल्ली।
7 साल से लगातार देश पर राज कर रही भाजपा के लिए आम आदमी पार्टी सिरदर्द बनती जा रही है। कभी दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ललकार दे रहे हैं तो कभी द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर भाजपा को पोस्टर लगाने वाली पार्टी बता दे रहे हैं और कभी भाजपाईयों को बाबा भीमराव अम्बेडकर का विरोधी करार दे रहे हैं। अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को उसके मंदिर मुद्दे पर ही घेरा है। आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने श्रीनिवासपुरी के नीलकंठ मंदिर को तोड़ने के लिए उस पर चस्पाये गए नोटिस को बीजेपी का षड्यंत्र करार दिया है। मतलब आम आदमी पार्टी ने भाजपा के राम मंदिर निर्माण मुद्दे की जगह महादेव मंदिर बचाव मुद्दा बनाया है। अब आम आदमी पार्टी भाजपा को महादेव विरोधी बताते हुए सड़कों पर है। भाजपा को आस्था विरोधी बताते हुए आतिशी के नेतृत्व में पार्टी के नेता नीलकंठ महादेव मंदिर के पास धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने इस मंदिर को किसी भी हालत में न ढहाने देने का संकल्प लिया है। आतिशी ने बाकायदा ‘भाजपा पर आम आदमी को धमकाने और जबरन वसूली के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करने के साथ ही गुंडा राज करने का आरोप लगाया है।  

यह भी पढ़ें-  जहांगीरपुरी में शांति संदेश के लिए, आज तिरंगा यात्रा का आयोजन

दरअसल शनिवार को आतिशी श्रीनिवासपुरी में पुराने नीलकंठ मंदिर पहुंची थीं और स्थानीय लोगों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं। वह इस मंदिर के बचाव कोई लेकर मंदिर पर ही धरने पर बैठ गई हैं। ऐसा नहीं है कि नीलकंठ मंदिर को गिराने की इस कवायद के विरोध में बस आम आदमी पार्टी के ही कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी इसका पुरजोर विरोध करते देखे जा रहे हैं। यह अपने आप में दिलचस्प है कि जो आम लोग कभी राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा के साथ आंदोलन कर रहे थे वे लोग दिल्ली में महादेव मंदिर को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ सड़को पर उतरे हुए हैं।यह मंदिर करीब 30 साल पुराना बताया जा रहा है। इस मंदिर पर बुलडोजर से ढहाने के नोटिस लगे होने की बात कही जा रही है। आतिशी के साथ ही आप विधायक मदन लाल ने भी इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा है कि श्रीनिवास पुरी के लोगों को अचानक एक नोटिस देखकर सदमा पहुंचा है। आस्था का केंद्र भगवान नीलकंठ के मंदिर को लेकर लोगों को कभी नहीं लगा कि इसे तोड़कर हटाने की जरूरत हो। आम आदमी पार्टी इस नोटिस को बीजेपी की केंद्र सरकार के जारी करने की बात कर रही है। आम आदमी पार्टी ने एलान कर दिया है कि उनका धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक की मंदिर सुरक्षित नहीं नहीं हो जाता। दरअसल अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर भाजपा केंद्र तक पहुंची है। भले ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर निर्माण का काम चल रहा हो पर बीजेपी ने मंदिर मुद्दे को नहीं छोड़ा नहीं बल्कि आगे बढ़ाया है। भाजपा ने एक मंदिर प्रकोष्ठ बनाया है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के ही करनैल सिंह हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में देश के विभिन्न मंदिरों के पुजारी और ब्राह्मणों पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने देश के विभिन्न गांवों और शहरों में बने मंदिरों की देखभाल के साथ ही पुजारियों को मानदेय को दिलावने का मुद्दा उठाया था। करनैल सिंह ने देश मंदिरों और उनके पुजारियों के पक्ष ने एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है।  इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा और काशी में भी मंदिर बनवाने की कवायद में भाजपा लगी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस ओर पूरे प्रयासरत हैं। ऐसे में यदि दिल्ली में भाजपा को नीलकंठ मंदिर तोड़ने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को महादेव विरोधी करार दे बड़ा आंदोलन छेड़ दिया तो उसके लिए बड़ी दिक्क़तें खड़ी हो सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments