Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़भारत के गुजरात में कोरोना वैरिएंट XE का मिला दूसरा मामला

भारत के गुजरात में कोरोना वैरिएंट XE का मिला दूसरा मामला

दिल्ली दर्पण टीवी

ईशा प्रतिहस्त,
नई दिल्ली।
मुंबई के बाद अब गुजरात राज्य में कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट XE का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले मुंबई में इस वैरिएंट का पहला केस मिला था और अब यह वैरिएट गुजरात पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें-  लाल डोरा मुक्त 100 गांव को प्रॉपर्टी कार्ड

13 मार्च को गुजरात के वडोदरा में एक मरीज का सैंपल लिया गया था | जिसकी कोवीड कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी | उसी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई की यह वेरिएंट से ही है | हालाँकि सर्कार की और से इस बात की पुष्टि अभीतक नहीं हुई है| चिंता की बात यह है कि XE वैरिएंट ओमिक्रोन की तुलना में अधिक संक्रामक है। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 20 मामले दर्ज हुए है | जिनमें गांधीनगर में सबसे अधिक 17 मामले देखे गए। गांधीनगर शहर के इन मामलों में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 15 लोगों शामिल हैं। कोविड XE म्यूटेड वायरस दस गुनी गति से संक्रमित करता है
XE variant क्या है?
एक्सई वेरिएंट कोरोना के दो अलग-अलग वेरिएंट के जुड़ने से तैयार हुआ है। WHO ने माना है यह वायरस Omicron BA.1 और BA.2 के जुड़ने से बना है। किसी भी वायरस का कोई कॉम्बिनेशन तब तैयार होता है, जब कोई व्यक्ति एक से अधिक वेरिएंट से इन्फेक्टेड हो चुका होता है। XE variant सबसे पहले यूके में पाया था, और इसके अब तक कुल 637 मामले मिले हैं। WHO के अनुसार यह वेरिएंट कितना घातक है और इससे कितना नुकसान हो सकता है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसके बारे में अभी पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
XE variant के लक्षणों का पता नहीं चला है। चूंकि यह ओमीक्रोन के दो वेरिएंट से जुड़कर तैयार हुआ है, तो ऐसा माना जा रहा है कि इसके लक्षण भी ओमीक्रोन वेरिएंट से मिलते-जुलते हो सकते हैं। जैसे बुखार, खांसी, सांस में कमी, थकान, बदन दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, नाक बहना और डायरिया के लक्षण हैं|

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments