Friday, April 26, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRरेप आरोपियों के घर बुलडोजर से दिखाया ट्रेलर : UP पुलिस

रेप आरोपियों के घर बुलडोजर से दिखाया ट्रेलर : UP पुलिस

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
राजधानी के पड़ोसी राज्य में बुलडोजर का खौफ ’24 घंटे में सरेंडर करो नहीं तो पूरा घर गिरा दिया जाएगा’। पुलिस ने गैंगरेप के अभियुक्तों के घर पर बुलडोजर से तोड़फोड़ का ट्रैलर दिखाते हुए आरोपियों को चेतावनी दी तो खलबली मच गई। अभियुक्त भी गिरफ्तारी देने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने गांव के बाहर ही रास्ते से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली : घर के बाहर सो रही दिव्यांग किशोरी संग पड़ोसी की हैवानीयत

उप के चिलकाना गांव में एक सप्ताह पहले किशोरी से दो भाइयों ने गैंगरेप किया था, जिसका मुकदमा थाना चिलकाना में दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गई थी। लेकिन, अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे।
गुरुवार को SO चिलकाना सत्येंद्र राय बुलडोजर लेकर अभियुक्तों के घर पर पहुंच गए और घर के सीढ़ियों को तोड़ दिया था। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं की गई तो मकान को पूरी तरह से ध्वस्त करा दिया जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हलचल मच गई। साथ ही अभियुक्त भी दहशत में आ गए। शुक्रवार रात को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों आमिर और आसिफ पुत्र शराफत निवासी चालाकपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। SP सिटी राजेश कुमार ने कहा कि गैंगरेप के अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने बुलडोजर के साथ दबिश दी थी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments