Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeअन्यज्ञानवापी मस्जिद के बाद जामा मस्जिद पर सर्वे की मांग..

ज्ञानवापी मस्जिद के बाद जामा मस्जिद पर सर्वे की मांग..

एकता चौहान

नई दिल्ली।। ज्ञानवापी के बाद अब दिल्ली के जामा मस्जिद के सर्वे कराने की मांग उठने लगी है। हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि का दावा है कि जामा मस्जिद के निचे हिंदु देवि-देवताओं की मुर्तियां है। उन्होंने शाही इमाम से मांग करते हुए कहा है कि हमें जामा मस्जिद की खुदाई कराने की अनुमति दें। इससे जो भी सच है वो सभी लोगों के सामने आ जाएगा। इसी के साथ हिदुं संगठन अपनी मांग को लेकर कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे है। उनका कहना है कि जामा मस्जिद के नीचे औरंगजेब ने सैकड़ों हजारों देवी-देवताओं की मूर्तियों को दबाकर यह मस्जिद बनाई थी।

बीजेपी नेता साक्षी महाराज ने भी कहा है कि दिल्ली में जिस जगह पर जामा मस्जिद बनाई गई है। वहां पर मंदिर था। इसी के साथ महाराज ने ये भी कहा कि ज्ञानवापी की असलियत भी सबके सामने आ चुकी है। उनके अनुसार विशेष धर्म संप्रदाय के आंक्राताओं में स्वरुप बदल कर मस्जिद बना दिया था।

ये भी पढ़ेंप्रशिक्षित महिलाएं अपने आसपास की महिलाओं को दे आत्मरक्षा की ट्रेनिंग: गीतांजलि त्रिपाठी एसआई जी हेड टाटा पावर दिल्ली डिसटीब्यूशन लिमिटेड

जामा मस्जिद राजधानी में स्थित एक चर्चित मस्जिद है। यह मस्जिद लाल पत्थर से बनी हुई है। इस मस्जिद का निर्माण शाहजंहा ने करवाया था। ऐसा कहा जाता है कि उस समय इस मस्जिद के निर्माण में 10 लाख रुपय लग गए थे।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments