Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRदिल्ली में वाहन चालान माफ करने का बड़ा मौका..

दिल्ली में वाहन चालान माफ करने का बड़ा मौका..

दिल्ली दर्पण टीवी

अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते है तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की होने वाली है। दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आने वाली 14 मई, 2022 (शनिवार) को लोक अदालत लगाने जा रही है। अगर आपके वाहन का चालान दिल्ली में कट गया है तो आपके पास भी इसे माफ करवाने का 14 मई को सुनहरा मौका मिल सकता है।

यह लोक अदालत 14 मई की सुबह 10 बजे से शाम 3 बजकर 30 बजे तक लगेगी। लेकिन अदालत में सीधा जाते ही आपके चालान का निपटारा नहीं किया जाएगा। बल्कि, आपको इसके लिए पहले ऑनलाइन बुकिंग करवानी पडेगी। जिसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। बुकिंग करते समय आपको गाड़ी का नंबर याद होना चाहिए, क्योंकि लोक अदालत की वेबसाइट पर गाड़ी का नंबर ही दर्ज करना होगा। ऐसे में आप यह सारी तैयारी पहले से ही कर लें।

ये भी पढ़ेंविधायक के दफ्तर के चक्कर लगा-लगा कर थके लोग, नहीं होता समस्या का समाधान

लोक अदालत जाने से पहले आपको बुकिंग करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस लोक अदालत की वेबसाइट http://delhitrafficepolice.nic.in/notice/lokadalat पर जाना होगा। यह लिंक 24 घंटे के अंदर  यानी 11 मई सुबह 10 बजे से काम करना शुरू कर देगा। ऐसे में कोई भी इस लिंक पर बुकिंग कर सकता है। लोगों को इस लिंक से नोटिस अथवा चालान का प्रिंटआउट डाउनलोड करना होगा। इसके बाद नोटिस पर दर्ज समय और तारीख पर कोर्ट परिसर में पहुंच जाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments