दिल्ली वालो के लिए खुशखबरी, पर्यटन स्थल के रूप में जल्द मिलेगी एक और झील

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब उनको घूमने टहलने के लिए एक और पर्यटक स्थल मिल जाएगा। ये एक बड़ी झील है जिसे दिल्ली सरकार नए सिरे से विकसित कर रही है। पूरी तरह से विकसित हो जाने के बाद ये अपने आप में एक नया पर्यटक स्थल बन जाएगा। यहां आकर लोग राहत महसूस कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें-  Delhi School : स्कूलों में पढ़ रहे अपने बच्चों को मोबाइल में देख सकेंगें परिजन

जल मंत्री व दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने रोहिणी सेटर-25 स्थित रोहिणी झील को विकसित करने के कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आठ माह में कार्यो को पूरा कर लिया जाएगा। रोहिणी झील राजधानी में पुनर्जीवित होने वाली 23 झीलों में से एक है।
रोहिणी झील और रोहिणी एसटीपी दोनों 100 एकड़ जमीन पर हैं, जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 20 एकड़ पर और झील 80 एकड़ में विकसित की जा रही है। इस झील में 15 एमजीडी की क्षमता वाले एसटीपी से उपचारित पानी के अलावा बारिश के पानी को भी एकत्रित किया जाएगा। ऐसे में भूजल स्तर में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि 80 एकड़ भूमि में विकसित हो रही झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का मकसद है। इसके पूरा होने के एक माह बाद ही पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
झील साल भर साफ पानी से भरी रहेगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इससे अधिकतम भूजल रिचार्ज हो। झील परिसर में पैदल चलने के दो रास्ते भी होगें, जो झील के बीच से होकर गुजरेंगे। यहां लगे कई पेड़-पौधे न केवल पर्यटकों को इसकी सुंदरता के लिए आकर्षित करेंगे, बल्कि लोगों को प्रकृति के करीब आने का भी मौका मिलेगा। इसके साथ ही झील परिसर में कैफेटेरिया, चिल्ड्रन पार्क, पार्किंग जैसी कई सुविधाएं भी होंगी।
झील स्थल पर जल संचयन की कहानी बताने वाला एक आउटडोर म्यूजियम भी बनाया जाएगा। इसके विकसित होने के बाद यह परियोजना दिल्ली के गिरते भूजल स्तर में सुधार लाने में भी मददगार साबित होगी। झील कार्बन भंडारण के लिए एक सिंक के रूप में भी काम करेगी। पौधों, पक्षियों और जानवरों की कई प्रजातियों के लिए आशियाना बनेगी। झील से आसपास की आबोहवा भी साफ होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

टिप्पणियाँ बंद हैं।

Keyword Related












Live Draw SDY link slot gacor thailand buku mimpi live draw sgp https://assembly.p1.gov.np/book/livehk.php/ buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ Live Draw HK http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya slot gar maxwin Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 bocoran angka sgp togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi