Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeअन्यJahangir Puri Riot update -आरोपी पत्थरबाज कर रहे सरेंडर करने के अपील,...

Jahangir Puri Riot update -आरोपी पत्थरबाज कर रहे सरेंडर करने के अपील, अनवर ने लगाई अप्लीकेशन

दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

नई दिल्ली।। जहांगीर पूरी दंगे का एक और आरोपी अब सरेंडर करने की गुहार लगा रहा है। करीब 25 वर्ष का यह आरोपी अनवर भी पत्थर बाज है , पुलिस की दबिश के दबाव में आकर वह खुद ही आत्मसमर्पण करना चाहता है और इसके लिए उसने कोर्ट में आवेदन किया है। अनवर पुत्र मन्नान भी जहांगीरपुरी का रहने वाला है। जहांगीरपुरी दंगे में अब तक कुल 37 लोग गिरफ्तार हो चुकें है। इसमें तीन नाबालिग है ,तीन में दो हिन्दू है। खबर है कि इनके पास से पुलिस को देसी कट्टा भी मिला है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो जहांगीर पूरी दंगा एक सोची समझी साजिश थी। इस साजिश में तबरेज और राफील मुख्य आरोपी बताये जा रहे है।

क्राइम ब्रांच की अब तक की जाँच में सामने आया है कि हनुमान जयंती के दिन हुए हिंसा को बड़े सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। मकसद था 2020 में केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए ) के विरोध में हुए दंगों में मारे गए मुस्लिम लोगों का बदला लेना। तयारी तो यहां तक थी कि यह दंगा सीएए से भी बड़ा हो और देश भर में हिन्दू मुस्लिम दंगे भड़क जाएं।

ये भी पढ़ेंDelhi By Election-“आप ” को क्यों चाहिए आदेश गुप्ता और बग्गा

क्राइम ब्रांच को 20 से ज्यादा ऐसे लोगों की जानकारी मिली है जो उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों में भी सक्रीय थे। सीएए के विरोध में जहांगीरपुरी से लोगों को बसों में भरकर ले जाते थे। सूत्रों के अनुसार जहांगीरपुरी दंगे के आरोपी तबरेज और इसराफील भी लोगों को बसों में भरकर सीएए के विरोध प्रदर्शन में शाहीन बाग़ लेकर जाता था। इसमें पीएफआई के सदस्यों की भी भूमिका सामने आ रही है। तबरेज और इसराफिल दोनों स्थानीय राजनीती में सक्रीय थे। तबरेज की पत्नी हिन्दू है और दिल्ली नगर निगम में चुनाव लड़वाने की प्लानिंग कर रहा था। दंगों में हिन्दू भी शामिल थे जो इसके सम्पर्क में थे। उनकी प्लानिंग थी कि 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन दंगा कर उसका राजनीतिक लाभ लेना। इसके लिए उन्होंने दंगा भड़काने की योजना बनाई और फिर खुद ही दंगे के बाद अमन मार्च में भी शामिल हो गया। 


बहरहाल एक के बाद एक आरोपी खुद सरेंडर करने की अपील कर रहे है —लेकिन जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे यह भी साफ़ होता जा रहा है कि जहांगीरपूरी दंगों के पीछे स्थाननीय नेता अपनी राजनीति चमकना चाहते थे तो वहीँ इनके पीछे बैठे आका दिल्ली के दंगों का बदला लेना चाहते थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments