Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRजाने अनजाने में किशोर ने गंवाई जान, ट्रक के पहिये के निचे...

जाने अनजाने में किशोर ने गंवाई जान, ट्रक के पहिये के निचे कुचला गया सर

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली के गीता कालोनी इलाके में ट्रक से कुचलकर एक किशोर की मौत हो गई। किशोर खेलने के बाद थक कर ट्रक के नीचे जाकर सो गया था। इसी बीच जाने के लिए ड्राइवर ने ट्रक को आगे बढ़ाया तो पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान रवि साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-  दिल्ली मेट्रो : मेट्रो के सामने कूदकर किया सुसाइड

मृतक रवि साहनी (13) गीता कालोनी थाना क्षेत्र की सफेदा झुग्गियों में पिता कमलेश्री साहनी और भाई राजा के साथ रहता था। मृतक के पिता कमलेश्री साहनी ने बताया कि रविवार शाम को वह घर से बिना बताए निकल गया था। ढूंढने पर भी नहीं मिला। सोमवार सुबह 5.11 बजे वह शौच के लिए निकले तो देखा कि राधा स्वामी सत्संग पार्क के पास भीड़ जुटी है। पूछने पर किसी ने कुछ नहीं बताया।
करीब जाकर देखा तो उनका बेटा रवि घायल पड़ा था। उसका सिर कुचला हुआ था। उसे स्वामी दयानंद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना से थोड़ी देर पहले घटनास्थल पर एक ट्रक खड़ा था। आसपास के लोगों ने बताया कि किशोर ट्रक के नीचे सो रहा था। इससे लगता है कि ट्रक से दुर्घटना होने पर चालक फरार हो गया।
दुर्घटना से गुस्साए सफेदा झुग्गी के लोगों ने हंगामा किया। थोड़ी देर तक लोग सड़क पर नारेबाजी करते रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग आरोपित ट्रक चालक को पकड़ने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने जल्द आरोपित को पकड़ने का आश्वासन देकर शांत कराया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments