Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeअन्यविधायक के दफ्तर के चक्कर लगा-लगा कर थके लोग, नहीं होता समस्या...

विधायक के दफ्तर के चक्कर लगा-लगा कर थके लोग, नहीं होता समस्या का समाधान

काव्या बजाज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक ओर जहां लोग पानी ना आने से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं जहां लोगों के घरों में सीवर का पानी भर गया है। दिल्ली के वजीरपुर जे जे कॉलोनी में गलियां और लोगों के घर गंदी नाली में तब्दील हो चुके हैं। जिसने लोगों का अपने ही घरों में रहना दुश्वार कर दिया है। दिल्ली दर्पण की टीम ने जब इलाके का जायजा लिया तो वहां पर जगह – जगह पर सीवर का पानी तैरता नजर आया।

स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चला कि कई महीनों से सीवर का पानी ओवर फ्लो हो रहा है। और कई जगह पर करीब 3 महीने से काम रुका है जिसकी वजह से कई बार हादसे होते – होते बचे हैं। लोगों के मुताबिक स्थानीय निवासियों की मुश्किलें तो बढ़ी है लेकिन इसके साथ – साथ आने जाने वाले लोग भी दिक्कत झेल रहे हैं।

ये भी पढ़ेंरोहिणी इंटरनेशनल हॉस्पिटल चुनाव 22 मई को, कोरोना काल का कष्ट भी बनेगा मुद्दा

इस संबंध में लोगों ने स्थानीय विधायक और अधिकारियों को कई बार शिकायत भी की। लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। इस ओर ध्यान ना देने पर लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी दिखाया। उनका कहना है कि वह AAP विधायक राजेश गुप्ता के दफ्तर के चक्कर लगा – लगा कर थक चुके है, लेकिन वह लोगों की समस्या को नजरअंदाज करते नहीं थके। अब आगे देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कब तक लोगों को इस तरह की परेशानियों से जूझना पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments