Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअपराधनोएडा सेक्टर 15 रेस्टोरेंट में खाना खाने गए 3 दोस्तों पर रेस्ट्रो...

नोएडा सेक्टर 15 रेस्टोरेंट में खाना खाने गए 3 दोस्तों पर रेस्ट्रो कर्मचारियों ने किया चाकू से वार

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में सेक्टर 15 स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए तीन दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट के मालिक और कर्मचारियों ने मारपीट की है। जानकारी के मुताबिक मारपीट के दौरान चाकू से वार भी किए गए हैं।
दिल्ली के अशोक नगर के रहने वाले शैलेंद्र पाल अपने दोस्त रोहित और विशाल के साथ रेस्टोरेंट में गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके और रेस्टोरेंट कर्मचारी के साथ मारपीट हो गई। इसमें विशाल और रोहित को भी गंभीर चोटें आई हैं। विवाद की असल वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
इस मामले में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ICU में उनका उपचार चल रहा है। नोएडा फेस वन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-  दिल्ली मेट्रो : DMRC की लोगो से अपील, सुधर जाओ

बीते दिनों नोएडा के सेक्टर-38-ए स्थित गार्डन गैलेरिया माल स्थित लास्ट लेमंस बार में एक व्यक्ति की बार स्टाफ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के दो दिन बाद नोएडा डीएम ने लास्ट लेमन बार का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था। बता दें कि बार में बिल के विवाद के दौरान हुए झगड़े के दौरान बाउंसरों ने एक मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में मारे गए शख्स का नाम ब्रजेश राय था। विवाद के दौरान हुई मारपीट और बाउंसरों की क्रूरता की हदें पार की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments