रोहिणी- इंटरनेशनल हॉस्पिटल चुनाव -“सबका हॉस्पिटल टीम में किसका खेल बिगड़ेंगे “निष्काम सेवा ” और निर्दलीय प्रत्याशी ?

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 
रोहिणी। दिल्ली के रोहिणी स्थित श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल के चुनावों के प्रचार और जनसम्पर्क अभियान ने तेज़ी पकड़ ली है। अभी दो पैनेल तैयार हुए है और बाकि कई निर्दलीय भी मैदान में है। एक पैनल “”सबका हॉस्पिटल ” की है। यह टीम अपने आप में न केवल पूर्ण है बल्कि इसे समाज के धुरंधर श्याम लाल अग्रवाल ,पूर्व प्रधान सुरेंद्र गुप्ता ,राम अवतार अग्रवाल ,तिरलोकी  नाथ गोयल के साथ साथ संस्था के चाणक्य कहे जाने वाले घनश्याम गुप्ता जावेरी ने ही तैयार किया है। टीम में प्रधान के अलावा एक वरिष्ठ उप-प्रधान ,चार -उप-प्रधान ,दो महामंत्री ,दो मंत्री ,दो कोषाध्यक्ष सहित कुल बार लोग पदाधिकारी और 12 लोग कंट्रोल बोर्ड के सदस्य होते है।

 “ सबका हॉस्पिटल टीम “ में प्रधान पद पर पंजाबी बाग़ हॉस्पिटल के  महामंत्री नरेश कुमार ऐरन है।  वरिष्ठ उपप्रधान लाजपत बंसल , उप-प्रधान के लिए अशोक कुमार अग्रवाल ,ईश्वर चंद गर्ग , जय भगवन सिंघल ,और रमेश गुप्ता मैदान में है। महामंत्री पद पर मुकेश कुमार गुप्ता और सुभाष मित्तल किठानिया है तो वहीँ मंत्री पद के प्रत्याशी अतुल कुमार गर्ग और प्रवीण गर्ग चुनाव लड़ रहे है। कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार और नरेश कुमार बंसल को रखा गया है। पैनल में 12 कार्यकारिणी के अलावा 12 लोग कंट्रोल बोर्ड के होते है। सदस्य कंट्रोल बोर्ड के लिए अशोक कुमार गोयल ,एडवोकेट नवीन गोयल ,CA अरुण जैन , दौलत राम मित्तल,ज्ञान अग्रवाल ,मुनीष बंसल ,प्रवीण गर्ग ,रामविलास गोयल ,रामगोपाल गोयल ,राजेंद्र मित्तल ,श्याम लाल गुप्ता ,और विक्की गुप्ता मैदान में है। 

इनके विरोध में  दूसरे पैनल के प्रत्याशी “निष्काम सेवा ” टीम के नाम से मैदान में है। इस टीम के प्रेरक पिछले चुनाव में मात खा चुके विजेंद्र जिंदल के साथ आनंद प्रकाश गुप्ता ,अशोक गुप्ता और सुनील गोयल है। इस टीम में प्रधान पद के लिए कोई सामने नहीं है। इसमें वरिष्ठ उपप्रधान पर धर्मपाल गोयल ,उप-प्रधान के लिए प्रकाश मित्तल ,पूरन मल गोयल ,रोशन लाल बंसल ,और सुनील कुमार सिंघल है। महामंत्री पद पर सीए मोहित अग्रवाल ,रमेश कुमार है। कोषाध्यक्ष और मंत्री भी इन्हे एक एक ही मिला है। कोषाध्यक्ष पद पर ज्ञान प्रकाश गोयल और मंत्री पद के प्रत्याशी प्रेम चंद मित्तल है। बाकी कण्ट्रोल बोर्ड पद पर भी कोइ चुनाव नहीं लड़ रहा है। 

हैरत की बात है की अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल के इस चुनाव में निष्काम सेवा टीम के पाद प्रधान पद का प्रत्याशी नहीं है ,लेकिन इससे अलग प्रधान पद सहित कई निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में है। प्रधान पद के लिए “सबका हॉस्पिटल “टीम ने नेता नरेश ऐरन के अलावा डॉ एन.के. गोयल और नवीन गुप्ता भी चुनाव लड़ रहे है। कोषाध्यक्ष के दो पदों के लिए चार लोग सामने है। इनमें उपरोक्त तीन नामों के अलावा परम तेज मित्तल निर्दलीय रूप से सामने है। मंत्री पद पर निर्दलीय रूप से डॉ रूचि सिंघल ने अपनी रुचि दिखाई है। 

अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल में चुनाव न हो बल्कि सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारी चुन लिए जाए इससे भी प्रयास हुए। इस प्रयासों में हॉस्पिटल के पूर्व प्रधान और चाणक्य कहे जाने वाले घनश्याम गुप्ता जावेरी ने गंभीर प्रयास किये। यह घनश्याम गुप्ता ने इसके लिए ऐसे लोगों से भी बेहिचक बात की जिन्हे  उनका  विरोधी कहा जाता है।  घनश्याम गुप्ता ने उन्हें सबका हॉस्पिटल टीम से जोड़ दिया। अब विपक्ष के निशाने पर घनश्याम से ज्यादा वे लोग है जिन्होंने पाला बदल लिया। श्याम लाल गुप्ता ,रामावतार अग्रवाल ऐसे ही नाम है।कहने की जरूरत नहीं की इन्हे सब कारणों से घनश्याम गुप्ता समर्थित टीम बेहद मजबूत ही नहीं बल्कि एकतरफा बताई जा रही है। लेकिन अंदरखाने चर्चा यह भी है की निर्दलीय के रूप में जो लोग खड़े है वे दरअसल खड़े किये गए है। दोनों पैनलों के कुछ प्रत्याशी परस्पर सम्पर्क बनाये हुए है, कुछ का मानना है की निर्दलीय उम्मीदवार भी किसी न किसी का खेल बना और बिगाड़ सकतें है। 

टिप्पणियाँ बंद हैं।

|

Keyword Related


link slot gacor thailand buku mimpi Toto Bagus Thailand live draw sgp situs toto buku mimpi http://web.ecologia.unam.mx/calendario/btr.php/ togel macau pub togel http://bit.ly/3m4e0MT Situs Judi Togel Terpercaya dan Terbesar Deposit Via Dana live draw taiwan situs togel terpercaya Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya syair hk Situs Togel Terpercaya Situs Togel Terpercaya Slot server luar slot server luar2 slot server luar3 slot depo 5k togel online terpercaya bandar togel tepercaya Situs Toto buku mimpi Daftar Bandar Togel Terpercaya 2023 Terbaru