Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeअपराधभजनपुरा इलाके में अचानक गोलियों की गूंज, दो लोग घायल

भजनपुरा इलाके में अचानक गोलियों की गूंज, दो लोग घायल

दिल्ली दर्पण टीवी
नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार को उस्मानपुर पांचवा पुश्ता पर दो बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस दौरान वहां से दिल्ली पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर अपने पति के साथ कार में जा रही थीं। दो गोलियां उनके पति गौरव शर्मा की बाजू में लग गईं। एक गोली सड़क पर चल रहे विशाल डेढ़ा नाम के व्यक्ति को लग गई। दोनों घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल भर्ती कराया गया था, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गौरव को छुट्टी दे दी गई। विशाल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें –  नोएडा में बुलडोजर एक्शन

शुरुआती जांच में सामने आया कि बदमाशों ने विशाल पर हमला किया था, लेकिन रास्ते में आने के कारण महिला पुलिस कर्मी के पति को गोली लग गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मनीष डेढ़ा के रूप में हुई है।
गौरव शर्मा भजनपुरा के-ब्लाक में रहते हैं। उनकी पत्नी किरण दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। गौरव का यमुना विहार में रेस्तरां है। गौरव ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार शाम करीब पांच बजे अपनी पत्नी का चेकअप कराने के बाद कार से घर लौट रहे थे। उनकी कार पर पुलिस का स्टिकर लगा था और आगे की तरफ पुलिस की टोपी भी रखी हुई थी।
पांचवां पुश्ता गांवड़ी रोड से नीचे उतर कर कार को भजनपुरा की तरफ मोड़ी थी। अचानक दो लोगों ने पिस्तौल निकाली और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आगे की सीट पर बैठी उनकी पत्नी किसी तरह बाल-बाल बच गईं, लेकिन दो गोलियां उनकी बाजू में लग गई। वारदात कर बदमाश फरार हो गए। इस वारदात के दौरान वहां से गुजर रहा विशाल डेढ़ा के भी पैर में गोली लग गई।
शुरुआत में लोगों को लगा कि बदमाशों ने महिला सब इंस्पेक्टर और उनके पति पर हमला किया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद जांच शुरू की तो सामने आया कि बदमाशों ने विशाल को निशाना बनाया था। यह भी पता चला कि विशाल का मनीष डेढ़ा नामक व्यक्ति से एक लड़की के अफेयर को लेकर विवाद चल रहा है। दो साल पहले विशाल ने मनीष पर जानलेवा हमला किया था। उसका बदला लेने के लिए उसने विशाल पर पर गोलियां दागी थीं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments