Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeअपराधपंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को क्यों मारा ?

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को क्यों मारा ?

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो

पंजाब के मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। सिद्धू मूसेवाला की विडिओ सामने आयी है जिसमें वे खून से लथपथ है। उन्हें अज्ञात हमलावरों गोली मार दी। घायल हालत में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
पंजाब के मनसा गांव के निवासी पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला कांग्रेस की टिकट से विधान सभा चुनाव लड़ चुके है। इस चुनाव मे हार के बाद उन्होंने अपने नए गाने “बलि का बकरा ” में आम आदमी पार्टी और उनके समर्थों को गद्दार कहा था।

 सिद्धू मुसेवाला अपने गानों में माफिया और अपराध जैसे विषयों पर गाना बनाया करते थे। पंजाब में उनके खिलाफ कई मुकदमें है जिनमें आर्म एक्ट के तहत भी एक मुकदमा दर्ज़ है। सिद्धू मुसेवाला दावा करते थे की वे राजनीती में पंजाब और पंजाबियों की आवाज उठाने आयी है। लेकिन अब इस हत्याकांड ने उनकी ही आवाज हमेश के लिए बंद कर दी है। बहरहाल मामले की जांच जारी है ,लेकिन बताया जा रहा है की इस हत्याकांड के पीछे दिल्ली के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई  गैंग का हाथ है। बहरहाल इस हत्याकांड ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को बचाव की मुद्रा में ला दिया है। क्योकि भगवंत मान सरकार ने अभी हाल ही में चार सौ से ज्यादा लोगों की सुरक्षा वापस ली थी इनमें सिद्धू मुसेवाला भी थे। लिहाज़ा पंजाब सरकार कानून व्यवस्था को लेकर भी विपक्ष के निशाने पर रहने है। अब इस पर क्या राजनीती होती है यह देखना अभी बाकी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments